Home क्राइम चैनल था ‘जान महल’, मकसद था जासूसी! पंजाब पुलिस ने खोली पाक एजेंट की पोल
क्राइम

चैनल था ‘जान महल’, मकसद था जासूसी! पंजाब पुलिस ने खोली पाक एजेंट की पोल

Share
यूट्यूबर आरोपी जसबीर सिंह
यूट्यूबर आरोपी जसबीर सिंह
Share

ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को ब्लॉगर की गिरफ्तारी के बाद से ही एजेसिंयों ने अपनी जांच तेज कर दी थी। जांच एंजेंसी एक के बाद एक सभी यूट्यूबर के ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटी हुई थी इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने बीते 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते एक और पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है।

यूट्यूबर आरोपी जसबीर सिंह by Google

शुरुआती जांच में पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के अलावा कुछ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोगों के नंबर भी इसके फोन में मिले हैं। यह नंबर इसने अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे। दरअसल, आरोपी जसबीर सिंह एक यू-ट्यूबर है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मोहाली से रूपनगर के गांव महालन के निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

यूट्यूबर आरोपी जसबीर सिंह और ज्योति मल्होत्रा by Google

आरोपी जसबीर सिंह यू-ट्यूब पर ‘जान महल’ नाम का एक चैनल है। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, उसका कनेक्शन PIO शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा के साथ भी है। आरोपी आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। इतना ही नहीं उसने हरियाणा से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के साथ भी संपर्क बनाए रखा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से जब पूछताछ की गयी थी तो आरोपी जसबीर का नाम भी सामने आया था। इनकी आपस में कई बार बातचीत भी हुई है। जसबीर सिंह ज्योति मल्होत्रा के जरिए ही पाक उच्चायुक्त के निष्कासित अधिकारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आया था।

यूट्यूबर आरोपी जसबीर सिंह और ज्योति मल्होत्रा by Google

फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी जसबीर सिंह को मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पेश करने के बाद इसका रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस इससे पूछताछ करेगी। पुलिस को शक है कि, इसके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। खुफिया विभाग को आरोपी के बारे में जानकारी दी गई है। पंजाब पुलिस के साथ आरोपी से संबंधित इनपुट साझा किया गया था। उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जल्द ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी भी आरोपी से पूछताछ करेगी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Group of men restraining a man during a nighttime street altercation, with onlookers and a white car in the background.
क्राइम

Thane में बुजुर्ग पर ऑटो चालक का हमला, फिर हुआ बवाल

The Journalist News Lucknow: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति...