Home मनोरंजन खूब कमाई कर रही फिल्म ‘हाउसफुल 5’, मेकर्स पर लग चुका है अभद्रता फैलाने के आरोप
मनोरंजन

खूब कमाई कर रही फिल्म ‘हाउसफुल 5’, मेकर्स पर लग चुका है अभद्रता फैलाने के आरोप

Share
फिल्म हाउसफुल 5
फिल्म हाउसफुल 5
Share

अक्षय कुमार का नाम चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो हर किरदार को बखूबी निभाते हैं। कॉमेडी जॉनर की उनकी कुछ हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल जमकर नाम कमा रही है। साजिद नाडियाडवाला की हिट इस फ्रेंचाइजी फिल्म का पांचवा पार्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’- image source: Google

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने 9.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संडे टेस्ट में फिल्म ने पूरा दम दिखा दिया है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई भारत में की थी। वीकेंड शुरू होते ही फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। हाउसफुल 5 के हाथ रविवार को एक बड़ी सफलता लग गई है। यह चर्चित फिल्म 10 दिनों के अंदर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में कर चुकी है। इससे पहले फिल्म ने जल्द से जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया था।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’- image source: Google

अक्षय की फिल्म हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B दो अलग-अलग वर्जन में दिखाए गए हैं। हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे दिग्गज स्टार्स लीड रोल में नजर आए हैं। अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 की कहानी और कॉमेडी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म पर कुछ लोगों ने अभद्रता फैलाने और लड़कियों को वस्तु के रूप में पेश करने का आरोप लगाया है। इस पर फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कहा कि, यह बस लोगों के देखने का नजरिया है कि वह किस चीज पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’- image source: Google

हालांकि, इसके बावजूद फिल्म कलेक्शन के मामले में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर मूवी ने भारत में 24 करोड़ से शुरुआत की। इसके बाद, लगातार दो दिनों तक फिल्म ने 30 करोड़ के पार कलेक्शन किया। वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की ओर जाता नजर आ रहा है। दरअसल, कहानी तब शुरु होती है जब तीनों ही जॉली बनकर शिप पर पहुंचते हैं और खुद को असली जॉली बताते हैं। इसके बाद बड़े पर्दे पर कॉमेडी का सफर शुरू होता है और हलचल से भरपूर यह फ्रेंचाइजी फिल्म लोगों को हंसने के कोई मौके देते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...