Home मनोरंजन जस्सी बनकर अजय देवगन फिर मचाने वाले हैं धमाल, मोस्ट अवेटेड मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पोस्टर जारी
मनोरंजन

जस्सी बनकर अजय देवगन फिर मचाने वाले हैं धमाल, मोस्ट अवेटेड मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पोस्टर जारी

Share
'सन ऑफ सरदार 2'
'सन ऑफ सरदार 2'
Share

बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन हीरो अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन पगड़ी पहने सरदार के लुक में दो टैंकरों पर खड़े हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी, जो कि, साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है।

https://www.instagram.com/p/DLEhk9COY6b/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के नए पोस्टर में अजय देवगन पीली पगड़ी पहने एक्शन में खड़े हैं। उन्होंने पैंट, टीशर्ट, सदरी पहनी है। जिसके ऊपर से काली जैकेट पहनी है। अजय देवगन दो टैंकरों पर खड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है ‘सन ऑफ सरदार 2’। इसकी टैग लाइन है ‘द रिटर्न ऑफ सरदार’ यानि सरदार की वापसी। बता दें कि, ‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर और संजय दत्त भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी के किरदार में नजर आएंगे। निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन अजय देवगन कर रहे हैं। नए पोस्टर के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई को रिलीज होगी।

सन ऑफ सरदार 2 image source Google

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त थे। फिल्म में दिखाया गया था कि अजय देवगन को सोनाक्षी से प्यार हो जाता है लेकिन सोनाक्षी के भाई संजय दत्त इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं। फिल्म इसी के आस-पास घूमती है। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 161.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, अजय के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

सन ऑफ सरदार 2 image source Google

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अजय पगड़ी पहने दिख रहे हैं और वह अपनी मूछों पर ताव दे रहे हैं और दो तोपों पर खड़े दिख रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने बताया कि फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसके बाद से पोस्टर पर यूजर्स रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा। एक यूजर ने लिखा, इस बार धमाल होगा। एक यूजर ने लिखा, कॉमेडी भरपूर होनी चाहिए।

सन ऑफ सरदार 2 image source Google

बता दें कि, ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी। जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’की घोषणा साल 2024 में हुई थी. इसमें अजय, मृणाल ठाकुर के अलावा चंकी पांडे और दीपक डोबरियाल भी दिखेंगे। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू करने का एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया था. वीडियो में अजय अपने सिर पर रूमाल बांधकर गुरुद्वारे में दिखे थे, जहां वह प्रार्थना कर रहे थे. बैकग्राउंड में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल सुनाए दे रहा था. एक्ट्रेस ने वीडियो में गुलाबी कुर्ता और पीले रंग की सलवार पहने दिखी थी और वह ढोल बजाकर भांगड़ा करते दिखी थी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...