Home मनोरंजन ‘सितारे जमीन पर’ दर्शकों को आई पसंद, शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, जूही चावला और विक्की कौशल ने किया मूवी का रिव्यू
मनोरंजन

‘सितारे जमीन पर’ दर्शकों को आई पसंद, शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, जूही चावला और विक्की कौशल ने किया मूवी का रिव्यू

Share
‘सितारे जमीन पर’
‘सितारे जमीन पर’
Share

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो गयी है। साल 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ के सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

‘सितारे जमीन पर’- by: Google

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म ने ओपनिंग-डे पर 1.68 करोड़ की कमाई की। हालांकि, इस फिल्म को धनुष के कुबेरा से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रही है। इन दोनों के अलावा इसमें प्रतिभाशाली नवोदित कलाकार भी शामिल हैं. जिसमें अपर्णा पुरोहित, अरौश दत्ता, वेदांत शर्मा, ऋषि शाहनी, डॉली अहलूवालिया तिवारी, गोपी कृष्णन वर्मा, नमन मिश्रा, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन, आयुष भानुसाली, गुरपाल सिंह और बृजेंद्र काला भी हैं।

‘सितारे जमीन पर’- by: Google

आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. बीते दिनों मेकर्स ने स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, जूही चावला और विक्की कौशल जैसे स्टार्स शामिल हुए। अब पॉपुलर स्टार्स ने मूवी का रिव्यू किया। इसमें काजोल और जूही चावला का नाम शामिल है।

‘सितारे जमीन पर’- by: Google

आमिर खान टॉकीज की ओर से यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियो में जूही चावला फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ करती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कहा, “मैंने जितनी भी फिल्में देखी हैं, उनमें से यह सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है! आमिर, आपने इस फिल्म में खुद को मात दे दी है.” काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘आमिर पर भरोसा करें कि वह हमें हमेशा दुनिया को थोड़ा अलग नजरिए से देखने और इसे थोड़ा गहराई से महसूस करने के लिए मजबूर करते हैं. #sitaarezameenpar के लिए बधाई.’

‘सितारे जमीन पर’- by: Google

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को ब्लॉकबस्टर बनाने की हर सामग्री मौजूद है. इसमें एक सामाजिक संदेश है, जो फील-गुड ह्यूमर से भरपूर है. यह लाल सिंह चड्ढा के तीन साल बाद सुपरस्टार की बड़े पर्दे पर वापसी है. यह ‘बौद्धिक रूप से विकलांग’ लोगों के एक समूह को एक साथ लाता है। आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, सितारे जमीन पर आमिर खान की 2007 की तारे जमीन पर का सीक्वल है। पिछली फिल्म एक डिस्लेक्सिक लड़के पर केंद्रित थी, जबकि नया अध्याय न्यूरोडाइवरजेंट वयस्कों के जीवन पर प्रकाश डालता है. आमिर ने मूवी में एक अहंकारी बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा की भूमिका निभाई है।

‘सितारे जमीन पर’- by: Google

जिसे नशे में गाड़ी चलाने के कारण निलंबित किया जाता है. इसमें आशीष पेंडसे, अरूश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, संवित देसाई और नमन मिश्रा जैसे कलाकारों की टोली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...