Home राष्ट्रीय ‘रउआ लोगन के प्रणाम करा तानी’ पीएम मोदी ने बिहारियों को किया प्रणाम, दी करोड़ों की सौगात
राष्ट्रीय

‘रउआ लोगन के प्रणाम करा तानी’ पीएम मोदी ने बिहारियों को किया प्रणाम, दी करोड़ों की सौगात

Share
बिहार में पीएम मोदी
बिहार में पीएम मोदी
Share

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे पीएम मोदी आज बधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को 10000 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने सिवान जिले में कई योजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

बिहार- image source : Google

बिहार के सीवान की धरती से पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिसमें पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन, सीवान और सासाराम में सीवरेज नेटवर्क, आरा और सीवान में जलापूर्ति परियोजनाएं, और PM आवास योजना के तहत 53,666 बेघर लोगों को पहली किस्त शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के विभिन्न शहरों में 5900 करोड़ रुपये की लागत के तहत नमामि गंगे परियोजना से जुड़ीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जलापूर्ति के विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीवान से पीएम मोदी ने कुल 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिनका मकसद बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

पीएम मोदी औऱ नितीश कुमार- image source : Google

पीएम मोदी ने बिहार के विकास को नई गति देने वाली परियोजनाओं जिसमें पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन, सीवरेज नेटवर्क, और आवास योजनाएं शामिल हैं. पीएम मोदी ने 5,736 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें सीवान और सासाराम में सीवरेज नेटवर्क, आरा और सीवान में जलापूर्ति परियोजनाएं, और PM आवास योजना के तहत 53,666 बेघर लोगों को पहली किस्त शामिल है का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा, 6,684 शहरी गरीब परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपी गई।

पीएम मोदी औऱ नितीश कुमार- image source : Google

400 करोड़ से अधिक लागत से बने वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना को भी हरी झंडी दिखाई गई। इन योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ पीएम मोदी ने लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत अन्य विरोधियों का नाम लिए अपने भाषण से खूब धोया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की. पीएम मोदी ने बिहार के लोगों भोजपुरी भाषा में प्रणाम करते हुए कहा- रउआ लोगन के प्रणाम करा तानी. वहीं इस दौरान पीएम मोदी बिहार के तमाम नेताओं का नाम लेकर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है. आज सिवान से हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर अत्यंत प्रसन्न हूं।

पीएम मोदी – image source : Google

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई बार जंगलराज शब्द का जिक्र किया और कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के अपमान के मुद्दे को भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि, राजद वालों ने बाबा साहेब का अपमान किया है और माफी भी नहीं मांग रहे हैं। राजद और कांग्रेस वाले खुद को बाबा साहब  से बड़ा दिखाना चाहते हैं इसलिए उनकी तस्वीर को पैरे के सामने रखने हैं। लेकिन, मोदी बाबा साहब को दिल में रखता है। बिहारवासी बाबा साहब के इस अपमान को नहीं भूलेगा।

पीएम मोदी – image source : Google

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, हम लोग कहते हैं सबका साथ और सबका विकास लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ और परिवार का विकास। इनकी राजनीति कुल जमापूंजी यही है कि, अपने-अपने परिवारों के हित के लिए यह करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूंकते हैं। बाबा साहब आंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीतिक के खिलाफ थे। इसलिए यह लोग कदम-कदम पर बाबा साहब का अपमान करते हैं। अभी देश ने देखा कि किस तरह से राजद वालों ने बाबा साहब का अपमान किया। राजद वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या किया? यह सबने देखा है।

पीएम मोदी – image source : Google

पीएम मोदी ने कहा कि, RJD और कांग्रेस वाले बाबा साहेब की तस्वीर को पैरों में रखते हैं, जबकि मोदी उन्हें दिल में रखता है. मैंने देखा कि बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब का अपमान करने वाले माफी मांगे. लेकिन, आरजेडी वाले माफी नहीं मांगेंगे. बता दें कि, हाल ही में बिहार में वायरल हुई उस तस्वीर में RJD पर आंबेडकर की तस्वीर के अपमान का आरोप लगाया गया था। पीएम ने इसे दलित और पिछड़ा वर्ग के खिलाफ RJD की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि, बीते एक दशक में रिकॉर्ड 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को मात दी है. वर्ल्ड बैंक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं भारत की इस उपलब्धि की सराहना कर रही हैं. इस सफलता में बिहार का और यहां नीतीश जी की सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पीएम मोदी – image source : Google

बिहार के विकास की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 10 सालों में बिहार में लगभग 55,000 किमी ग्रामीण सड़कें बनीं, 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जुड़े, ड़ा गया है और 1.5 करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन मिला। 45,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित हुए। बिहार की प्रगति के लिए हमें इस गति को लगातार बनाए रखना होगा। इसी समय, बिहार में जंगलराज लाने वाले लोग अपने पुराने कारनामों को फिर से दोहराने का मौका ढूंढ रहे हैं. वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अनेक चुनौतियों को पार करते हुए, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है. मैं बिहारवासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले ही बहुत कुछ किया हो, पर हम इसे रोकने वाले नहीं हैं. मोदी इतने से शांत होकर रहने वाला नहीं है. मुझे अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। मेरे बिहारी भाई-बहन सबसे कठिन परिस्थितियों में भी काम करके दिखा देते हैं. वे कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते. लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।

पीएम मोदी – image source : Google

इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है. मैं बिहारवासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले ही बहुत कुछ किया हो, पर हम इसे रोकने वाले नहीं हैं. मोदी इतने से शांत होकर रहने वाला नहीं है. मुझे अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग काफी मेहनती होती हैं. बिहार के लोगों का स्वाभिमान का काफी ऊंचा होता है. बिहार के लोग स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करते हैं. लेकिन, बिहार में लालटेन और पंजे वाले लोगों की वजह से बिहार के लोगों को काफी कुछ सहना पड़ा। और अब नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार में काफी काम हुआ है। लेकिन, मोदी इतने से चुप नहीं होने वाला है। मैं बिहार को अभी और तोहफे देना चाहता हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
राष्ट्रीय

ऋषिकेश में सड़क निर्माण के लिए हजारों पेड़ों की कटाई पर विवाद, स्थानीय लोगों में नाराजगी

The Journalist News (Lucknow): उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र के भनियावाला में सड़क...