भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं, और इस खुशी में उनकी ‘टीम बेबी गर्ल’ ने एक शानदार बेबी शावर का सरप्राइज प्लान किया। बताया जा रहा है कि जन्नत जुबैर, जैस्मीन भसीन, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक और ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की टीम के कुछ सदस्यों ने मिलकर यह खास पार्टी आयोजित की। मज़ेदार बात यह रही कि पूरी टीम पिंक आउटफिट में नजर आई, जबकि भारती ने ब्लू लुक में सबका ध्यान खींच लिया।टीवी की नामी कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर खुशियों का इंतज़ार कर रही हैं, और इस मौके को खास बनाने के लिए उनके दोस्तों ने एक प्यारा-सा बेबी शावर रखा। यह सेलिब्रेशन ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट पर हुआ, जहां पूरी टीम ने मिलकर भारती के लिए सरप्राइज तैयार किया। बताया जाता है कि तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबैर, जैस्मीन भसीन, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक और शो की यूनिट के कई सदस्य इस आयोजन का हिस्सा थे। पार्टी के अंदर का माहौल पूरी तरह खुशी, हंसी और रंगों से भरा नजर आया।इस बेबी शावर की झलकियां जन्नत जुबैर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पोस्ट में सभी दोस्त मस्ती करते और भारती के आने वाले बच्चे पर ढेर सारा प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं।
जन्नत जुबेर ने लिखा, टीम बेबी गर्ल
इन तस्वीरें में ‘लाफ्टर शेफ 3’ की टीम नजर आ रही है और सभी सेलिब्रेशन वाले मोड में दिख रहे हैं। सभी पार्टी में डांस करते और गाते दिख रहे हैं। वहीं जन्नत जुबेर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘टीम बेबी गर्ल’। इस फंक्शन में कृष्णा अभिषेक भी और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह भी नजर आईं।

भारती का बेबी बंप और स्टार्स के पोज
मॉम-टू-बी भारती सिंह इस खास मौके पर ब्लू आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि बाकी सभी लड़कियां पिंक लुक में ट्विनिंग करती नजर आईं। तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर ने तो भारती के बेबी बंप के साथ प्यारे-पोज देकर पार्टी की रौनक और बढ़ा दी।
6 अक्टूबर को की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा
हाल ही में भारती सिंह ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें इस बार मां बनने का पता लगभग ढाई महीने बाद चला। शुरू में उन्हें सिर्फ वजन बढ़ने का एहसास हो रहा था। वे बिना किसी अंदाज़े के शूटिंग करती रहीं, भाग-दौड़ में लगी रहीं और खूब खाती-पीती भी रहीं। तभी एक दिन उन्हें लगा कि घर पर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट कर लेना चाहिए और वहीं से शुरू हुई उनकी दूसरी मातृत्व यात्रा।
भारती बोलीं, हम दोनों के लिए बिल्कुल अनपेक्षित सरप्राइज
भारती सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और उसे रखकर बाहर आ गईं। जब कुछ देर बाद वापस जाकर टेस्ट देखा, तो दो लाइनें दिखाई दीं। भारती ने कहा “हम दोनों के लिए यह पूरी तरह सरप्राइज था। हमने इस बारे में कोई प्लान नहीं किया था, लेकिन शायद यही सही समय था हमारे परिवार में एक नए मेहमान के आने का।”
आगे पढ़िए : भारत विरोधियों संग जा मिला पड़ोसी, सेना ने तैनात किया ‘त्रिशूल’ अब लगेगा सीधा वार
Leave a comment