Home मनोरंजन आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

Share
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
Share

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी बहस छेड़ दी थी। अब इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ पहले से ज्यादा इमोशनल और इंटेंस नजर आ रहा है। इसी कड़ी में फिल्म का दूसरा गाना ‘ओ माई री’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।

श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाया इमोशन

‘ओ माई री’ गाने को श्रेयाघोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। यह गाना मां और बच्चे के रिश्ते को समर्पित है, जो बिना शर्त प्यार, सुरक्षा और अपनापन बयां करता है।
गाने का म्यूजिक मन्नन शाह ने कंपोज किया है, जबकि इसके भावुक बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। संगीत और लिरिक्स का मेल इस गाने को बेहद खास बनाता है।

पहले पार्ट से ज्यादा शार्प दिखा टीजर

फिल्म का टीजर पहले पार्ट के मुकाबले ज्यादा शार्प और डार्क टोन में नजर आता है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है।

इन किरदारों को उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया ह

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी की शुरुआत प्यार से होती है, जब तीनों लड़कियां दूसरे धर्म के युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं। लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक गंभीर और डरावने मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे सामने आते हैं।
फिल्म समाज से जुड़े इन पहलुओं को बेबाकी से दिखाने की कोशिश करती है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।
वहीं आशिन ए शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है।
यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आगे भी पढ़े: मूडीज की बड़ी भविष्यवाणी: भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मी और 600 CCTV कैमरे तैनात रहेंगे।
मनोरंजन

दिलजीत के कॉन्सर्ट में 90 हजार लोग! 2000 पुलिसकर्मी और 600 CCTV से होगी निगरानी

अहमदाबाद | 21 नवंबर 2026: मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के...

मनोरंजन

श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार देख फैंस हैरान! ‘ईठा’ का पहला गाना रिलीज, मचाई धूम

मनोरंजन | 17 नवंबर 2026: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म...