Home टेक-ज्ञान गूगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 किया सेलिब्रेट, डूडल के जरिए महिलाओं को किया सम्मानित…
टेक-ज्ञान

गूगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 किया सेलिब्रेट, डूडल के जरिए महिलाओं को किया सम्मानित…

Share
गूगल का ये डूडल उन महान महिलाओं के योगदान को उजागर
गूगल का ये डूडल उन महान महिलाओं के योगदान को उजागर
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाया जा रहा है। दरअसल, गूगल ने STEM यानि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष डूडल बनाया है।

डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाता है

गूगल का ये डूडल उन महान महिलाओं के योगदान को उजागर करता है, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, प्राचीन खोजों और प्रयोगशाला अनुसंधान में क्रांतिकारी काम किए हैं, जिससे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की गहरी समझ विकसित हुई है। गूगल ने अपने संदेश में कहा कि, “यह डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1975 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी, ताकि दुनिया भर में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जा सके।”

संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में पहली बार मनाया

गूगल ने आगे कहा, “महिलाओं का यह योगदान लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है, फिर भी STEM एक ऐसा क्षेत्र है जहां अभी भी महत्वपूर्ण अंतर बना हुआ है।” संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में पहली बार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया। तब से, यह सालाना आयोजन दुनिया भर में महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रेरित करता है।

थीम “Accelerate Action” है

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव और असमानता को समाप्त करना और समानता की दिशा में प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Accelerate Action” है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की उन्नति के लिए रणनीतियों, संसाधनों और सकारात्मक गतिविधियों को पहचानना और उन्हें और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
टेक-ज्ञान

IRCTC का बड़ा अपडेट: नया पोर्टल करेगा टिकट बुकिंग को सुपरफास्ट और आसान

The Journalist News (Lucknow): भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने...

Indian official at a press conference speaking into a microphone, with the Indian flag on the table and a red Hindi headline banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

AI पर सरकार का बड़ा प्लान! सभी मंत्रालयों में बढ़ेगा इस्तेमाल, नए कानून के भी संकेत

The Journalist News (Lucknow): भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय...

Man in an auto rickshaw extends a hand toward a passerby while a smartphone in the foreground shows a Bluetooth symbol and battery icon, with a red Hindi news banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

चलते ई-रिक्शा को रोकने वाले ऐप्स पर सरकार सख्त, Apple और Google को हटाने का निर्देश

The Journalist News (Lucknow): देश में ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा और साइबर...