Home जॉब्स नहीं जमा हुआ आवेदन शुल्क तो यूपीएससी ने रिजेक्ट किए कैंडिडेट्स, नामों की लिस्ट की जारी…
जॉब्स

नहीं जमा हुआ आवेदन शुल्क तो यूपीएससी ने रिजेक्ट किए कैंडिडेट्स, नामों की लिस्ट की जारी…

Share
नहीं जमा हुआ आवेदन शुल्क तो यूपीएससी ने रिजेक्ट किए कैंडिडेट्स
नहीं जमा हुआ आवेदन शुल्क तो यूपीएससी ने रिजेक्ट किए कैंडिडेट्स
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए रिजेक्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। रिजेक्ट किए गए कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क 100 रुपये बैंक से प्राप्त नहीं हुआ

आयोग का साफ तौर पर कहना है कि, उन उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए हैं, जिनका आवेदन शुल्क 100 रुपये बैंक से प्राप्त नहीं हुआ। कुल 43 उम्मीदवारों के आवेदनों को शुल्क न मिलने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है।

अस्वीकृत उम्मीदवारों को अपील करने का अवसर

हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने पैसे जमा किए हैं लेकिन उनका शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक जमा नहीं हुआ। उनके लिए ये रिजेक्शन नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों को अपील करने का मौका दिया है। अगर किसी उम्मीदवार का आवेदन शुल्क जमा होने के बाद भी रिजेक्ट कर दिया गया है, तो वे 10 दिनों में अपने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ अपील कर सकते हैं।

बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य माध्यमों से शुल्क का भुगतान करना होता है। अगर किसी तकनीकी कारण, बैंकिंग समस्या या किसी अन्य वजह से भुगतान पूरा नहीं हो पाता, तो आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
MSDU Azamgarh campus with a red banner announcing 100+ teaching hires from professor to assistant professor (news image).
जॉब्स

MSDU आजमगढ़ में 100+ शिक्षकों की बंपर भर्ती, प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक निकली वैकेंसी

The Journalist News (Lucknow): पूर्वांचल में सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी की तैयारी...

Entrance gate of Acharya Narendra Dev University of Agriculture & Technology in Ayodhya, with a red news ticker banner announcing recruitment at the bottom
जॉब्स

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन

The Journalist News (Lucknow): सरकारी विश्वविद्यालय में शिक्षकीय और अन्य प्रतिष्ठित पदों...

जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...