Edited by: Vandana Ravindra.
भारत के मुंबई शहर में 26/11 को हुए हमलों का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद मारा गया है। दरअसल, पाकिस्तान के झेलम इलाके में गोलीबारी हुई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में मारे गए आतंकियों में एक अबु कताल है, लेकिन दूसरे आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक, सिंघी झेलम में हुई गोलीबारी में मारा गया अबु कताल वांटेड घोषित किया हुआ था। बीते साल 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए हमले का सिंघी मास्टरमाइंड था। ये हमला तीर्थयात्रियों से भरी बस पर शिवखोड़ी मंदिर से दर्शन करके लौटने के दौरान हुआ था। इसके साथ ही कश्मीर में हुए कई अन्य हमलो में भी अबू कताल सिंघी मास्टरमाइंड शामिल रहा है.
जबकि, हाफिज सईद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का भारत की ओर से मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। हाफिज सईद पर 26/11 मुंबई हमले और पुलवामा अटैक की साजिश रचने का आरोप है, इसे आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद को जेल में भी बंद किया गया था। बता दें कि, लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है।
Leave a comment