Home मनोरंजन पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी पहलगाम हमले को बताया कायरतापूर्ण, पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की…
मनोरंजन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी पहलगाम हमले को बताया कायरतापूर्ण, पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की…

Share
पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने जताया दुख
पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने जताया दुख
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। क्या आम क्या खास, क्या सेलिब्रिटी सभी पाकिस्तान की इन नापाक हरकत से गुस्से में हैं। फिल्मी सितारों ने भी आम जनता की ही तरह सरकार ने एक स्वर में पाकिस्तान और इन आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई की बात कही है।

पाकिस्तानी सेलेब्स ने जताया दुख

इधर, पाकिस्तानी सेलेब्स भी खुलकर इस घटना पर दुख जाहिर किया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान और भारत के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। दोनों देशों के बीच टेंशन चल रही है, इस बीच पाकिस्तानी सेलेब्स आतंकी हमले की निंदा कर रहे हैं। माहिरा भी उन्हीं में से एक हैं। माहिरा खान ने एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस तरह की हिंसा को कायरता बताई है। हाल ही में, अबीर-गुलाल एक्टर फवाद खान ने आतंकी हमले पर रिएक्शन दिया था और अब माहिरा खान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

माहिरा खान ने लिखा…

माहिरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहलगाम टेरर अटैक को लेकर अपने पोस्ट में कहा, “दुनिया में कहीं भी, किसी भी शेप या फॉर्म में, हिंसा सिर्फ एक कायरता की निशानी है। पहलगाम में हुए हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

फवाद खान ने किया पोस्ट

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पहलगाम में हुए हमले की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं।”

बताते चलें कि, फवाद खान 9 साल बाद बॉलीवुड फिल्मों के साथ कमबैक करने वाले थे। वाणी कपूर के साथ उनकी फिल्म अबीर गुलाल सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज की संभावनाएं कम लग रही हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...