the journalist news

अब रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है नापाक-पाक, जानिए कब- कहां हुए धमाके..?

अब रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है नापाक-पाक, जानिए कब- कहां हुए धमाके..?

Edited by: Vandana Ravindra.

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। बीती 8-9 मई की रात से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरु हो गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से किए गए हर वार का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बैखलाए पाकिस्तान ने अब रिहायशी इलाकों पर बमबारी शुरु कर दी है।

खलियाण में पाकिस्तानी मिसाइल गिरी

जानकारी के मुताबिक, फगवाड़ा में देर रात करीब दो बजे नजदीकी गांव खलियाण में पाकिस्तानी मिसाइल गिरी। मिसाइल खेतों में गिरने से 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया है। वहीं देर रात हुए ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने देर रात को ब्लैक आउट कर दिया है। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाकर ब्लास्ट की वजह से लगी आग पर भी काबू पाया गया।

पहले दो जोरदार बम धमाके हुए

इसके अलावा जालंधर वेस्ट के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के निकट गांव नाहला में कुछ समय पहले दो जोरदार बम धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इधर, चंडीगढ़ में फाइटर जेट्स की मूवमेंट दर्ज की गयी। सेक्टर-42/43 के आसपास रहने वाले कई लोगों का कहना है कि, कल देर रात उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन ने किसी भी धमाके से इनकार किया है। लेकिन बीती रात चंडीगढ़ के आसमान में कई जगह फाइटर जेट्स की मूवमेंट देखी गई।

जिला प्रशासन ने सभी बाजार बंद

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर में भी तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बाजार बंद करवा दिए हैं। फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि, जिला प्रशासन हेड क्वार्टर आर्मी के संपर्क में है जैसे ही स्थिति नाजुक होती है तो सायरन बजाकर लोगों को सूचित किया जाएगा। उधर, कपूरथला में धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत है। कपूरथला के विभिन्न एरिया में आधी रात को धमाकों की आवाजें सुनाई देती रही। सुल्तानपुर लोधी एरिया में कई धमाके होने की आवाजें लोगों ने सुनी। ड्रोन की एक्टीविटी बढ़ने पर देर रात तीन बजे जिला प्रशासन ने ब्लैक आउट घोषित कर दिया और सुबह पांच बजे ब्लैक आउट समाप्त कर दिया गया। हालांकि लोगों ने एहतियातन अपने घरों की लाइटें बंद रखी, लेकिन मुकम्मल ब्लैक आउट नहीं देखना को मिला।

नूरपुर लुबाना के खेतों से मिसाइल का खोल बरामद

इसके अलावा कपूरथला के गांव नूरपुर लुबाना के खेतों से मिसाइल का खोल बरामद हुआ है। थाना ढिलवां के अधीन आते गांव नूरपुर लुबाना (कपूरथला) में अमरजीत और हरजीत सिंह के खेतों में रात करीब 1:30 बजे खोल आकर गिरा। किसी भी तरह के जानी-माली नुकसान से बचाव रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट चुकी है।

रेड अलर्ट सायरन बजा और कई जगह पर धमाके की आवाज

साथ ही जालंधर में सुबह 8:09 पर रेड अलर्ट सायरन बजा और कई जगह पर धमाके की आवाज आई। प्रशासन ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होने पर रोक लगा दी। लोगों को घर से निकलने को मना किया गया है। वहीं जालंधर कैंट और आदमपुर मार्केट को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जालंधर में माल और कमर्शियल इमारत को बंद रखने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने कहा लोग घबराए नहीं स्थिति कंट्रोल में है जो आदेश मिल रहे हैं उनका पालन करें।

जालंधर में आर्मी कैंप के पास दो जगह ड्रोन की मूवमेंट देखी गई

बताया जा रहा है कि, बीती देर रात करीब 2 बजे जालंधर में आर्मी कैंप के पास दो जगह ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट करा दिया गया। कंगनीवाल एरिया में कार पर रॉकेटनुमा चीज आकर गिरी। जालंधर के निकट जंडू सिंघा गांव में सो रहे व्यक्ति पर ड्रोन के पुर्जे आकर गिरे। जिसमें वह घायल हो गया। इसके तीन मिनट बाद वेरका मिल्क प्लांट के पास 5 धमाकों की आवाज आई। इसके बाद पुलिस ने वहां सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं पठानकोट में शनिवार सुबह 4-5 जोरदार धमाके हुए। सेना ने कई पाकिस्तानी ड्रोनों को खदेड़ दिया।

सिरसा एयरबेस के अंदर शनिवार सुबह तेज धमाका हुआ

इसके अलावा सिरसा एयरबेस के अंदर शनिवार सुबह तेज धमाका हुआ। इससे पहले रात करीब 12.32 मिनट पर पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल से हमला किया गया। इसमें भी तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। मिसाइल का यह हमला नाकाम रहा। किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *