Home मनोरंजन पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आमिर की चुप्पी ने मचाया बवाल, फिल्म सितारे जमीन पर के बायकॉट का एलान…
मनोरंजन

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आमिर की चुप्पी ने मचाया बवाल, फिल्म सितारे जमीन पर के बायकॉट का एलान…

Share
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ को बच्चों ने ही नहीं बल्कि बड़ों ने भी खूब पसंद किया था। वहीं अब आमिर इस फिल्म का सीक्वल लाने जा रहे हैं, लेकिन रिलीज से पहले ही सवालों के घेरे में आ गयी है।

फिल्म को बायकॉट करने की मांग

दरअसल, सितारे जमीन पर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया पर आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह आमिर की चुप्पी को माना जा रहा है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच हुई टेंशन के दौरान कई सेलेब्स ने भारत का खुलकर सपोर्ट किया था. उन्होंने भारतीय सेना की खूब तारीफ की थी. मगर आमिर ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया था. उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी. ये बात भारतीयों को रास नहीं आई. इसी वजह से लोग सितारे जमीन पर को बायकॉट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं।

एक ने लिखा- इतना क्या पाकिस्तान से प्रेम है जो एक ट्वीट तक नहीं किया देश की सेना को स्पोर्ट करने के लिए।

दूसरे ने लिखा-जो हमारे जवानों के लिए एक शब्द भी. न बोला हो, उसका फिल्म भी हम नहीं, देखेंगे न ही किसी को देखने देंगे. जो गद्दार होगा वही जाएगा इसका फिल्म देखने, इसके फिल्म का बॉयकॉट करना चाहिए।

तीसरे ने लिखा- ‘सितारे जमीन पर’ को बायकॉट करो क्योंकि बॉलीवुड के पास भारत के लिए समय नहीं है और वह अपने पाकिस्तानी फैंस को दुखी नहीं कर सकते. इन कमीनों के लिए कोई सहानुभूति नहीं. अभिनेता/अभिनेत्री या किसी भी फिल्म का कोई समर्थन नहीं।

चौथे ने लिखा….पाकिस्तान से इतना क्या प्रेम है जो…’ आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही उठी बायकॉट की मांग…

बताते चलें कि, सितारे जमीन पर फिल्म 20 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। लेकिन अभी बॉयकाट के दलदल में फंसती नजर आ रही ये फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं ये बड़ा सवाल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...