Home मनोरंजन अजय और रितेश की Raid 2 ने पहले ही दिन की बमफाड़ कमाई , 21.23 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी दर्ज…
मनोरंजन

अजय और रितेश की Raid 2 ने पहले ही दिन की बमफाड़ कमाई , 21.23 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी दर्ज…

Share
अजय और रितेश की Raid 2
अजय और रितेश की Raid 2
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

साल 2018 में आई हिट फिल्म रेड की सीक्वल अजय देवगन की मच अवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 1 मई, 2025 को रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले ही दिन बमफाड़ कमाई करते हुए 21.23 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

इस मामले में इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स और 2025 की हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। इस क्राइम थ्रिलर ने सलमान खान की ईद 2025 रिलीज सिकंदर की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म को पूरे भारत में करीब 10,000 शो में रिलीज किया गया। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या 20 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा रही, वहीं शाम और वीकेंड शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस मामले में यह फिल्म राज कुमार गुप्ता निर्देशित विक्की कौशल की फिल्म छावा से पीछे है, जिसने सुबह 30.5 प्रतिशत की बेजोड़ ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

वीकेंड से पहले फिल्म को सुबह के शो में पुणे से अधिकतम दर्शक मिल रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा शो दिल्ली में चलाए जा रहे हैं। वहीं पहले दिन 16.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का अनुमान था। इस हिसाब से देखा जाए तो ये साल 2025 में रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों से काफी बेहतर है। फिल्म अभी इस साल रिलीज छावा से पीछे है छावा ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म की कास्ट की बात करें तो, इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आदाकारी की बात करें तो, इस फिल्म में अजय देवगन ने आयकर विभाग के एक सिद्धांतवादी डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी अथक मुहिम के लिए जाने जाते हैं। जबकि, इस फिल्म में रितेश विलेन के रुप में भ्रष्ट अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...