Home मनोरंजन अजय, रितेश और वाणी की फिल्म रेड 2 का ट्रेलर लॉन्च, ईमानदारी बनाम करप्शन की होगी लड़ाई…
मनोरंजन

अजय, रितेश और वाणी की फिल्म रेड 2 का ट्रेलर लॉन्च, ईमानदारी बनाम करप्शन की होगी लड़ाई…

Share
फिल्म रेड 2 का ट्रेलर लॉन्च
फिल्म रेड 2 का ट्रेलर लॉन्च
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का दमदार ट्रेलर 24 घंटे पहले मुंबई में लॉन्च हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन ईमानदार अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म निर्माता ने इस बार सबसे बड़ा बदलाव करते हुए दर्शकों के सामने विलेन के रूप में रितेश देशमुख को पेश किया है। फिल्म रेड 2 के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, तगड़ा ड्रामा और ईमानदारी बनाम करप्शन की लड़ाई दिखाई गई है

ट्रेलर के मुताबिक, रेड 2 में इस बार अजय देवगन फिर से ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में हैं। और उनका सामना एक पावरफुल और करप्ट नेता दादाभाई (रितेश देशमुख) से होगा। फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी के रोल में हैं। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला की झलक भी देखने को मिलेगी।

ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत अजय देवगन के मिशन से होती है। अजय अपनी फौज के साथ दादाभाई के घर धावा बोल देते हैं। फिल्म की झलकियों से साफ है कि यह कहानी सिर्फ एक रेड की नहीं, बल्कि सिस्टम में बैठे करप्शन के खिलाफ भी होने वाली है।

बताते चलें कि, रेड 2 को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि, फिल्म को रवि कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है, फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रेड 2 साल 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म का सीक्वल है। रेड साल 1981 में लखनऊ केस पर आधारित थी।

.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...