Home पॉलिटिक्स बिहार: खरगे ने नीतीश को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मोदी- नीतीश सिर्फ वोट के लिए एक साथ है…
पॉलिटिक्स

बिहार: खरगे ने नीतीश को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मोदी- नीतीश सिर्फ वोट के लिए एक साथ है…

Share
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बिहार में राजनीति अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दल वोटरों को साधने की कोशिशों में जुट गए है।

बीजेपी गठबंधन समेत कांग्रेस ने भी बिहार चुनाव से पहले अपनी सियासी ताकत झोंक दी है। दरअसल, राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार के बक्सर पहुंचे। जहां उन्होंने राजनीतिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। भाषण की शुरूआत खरगे ने बुद्ध को याद करके किया, उन्होंने कहा कि यह बुद्ध की धरती है। यहीं से उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहाँ लोग शान्ति की खोज में आते है। आप लोगों को ही यह तय करना है कि, आपको बुद्ध चाहिए या युद्ध चाहिए।

नीतीश कुमार पर हमला बोले हुए उन्होंने कहा कि, ये सिर्फ वोट के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। जब उन्हें लगा कि लोकसभा में बीजेपी सत्ता में आने वाली है तो इन्होने अपना दल बदल लिया। नीतीश कुमार ने तब इंडिया का साथ छोड़कर एनडीए का हाथ थाम लिया। उन्होने आगे कहा कि मोदी- नीतीश सिर्फ वोट के लिए एक साथ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सात अप्रैल को बेगूसराय जिले का दौरा किया था और वह पार्टी के मार्च ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ में शामिल हुए थे। उन्होंने पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को भी संबोधित किया था

बताते चलें कि, विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों वाला ‘महागठबंधन’ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ चुनावी मैदान में होगा।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...