Home राष्ट्रीय अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज में गुस्सा, एफआईआर दर्ज करा की गिरफ्तारी की मांग…
राष्ट्रीय

अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज में गुस्सा, एफआईआर दर्ज करा की गिरफ्तारी की मांग…

Share
फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुराग कश्यप
फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुराग कश्यप
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ जो ट्वीट किया। उससे विवाद गहरा गया है। ब्राह्मण समाज के इसको लेकर भारी आक्रोश है। चाणक्य सेना ने घोषणा की है कि अनुराग कश्यप का जो भी व्यक्ति मुंह काला करेगा, उसे 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

अनुराग कश्यप की इस बयानबाजी को लेकर चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ ने ऑनलाइन बैठक की। बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा, ब्राह्मण सेवा संघ विशंभर दयाल शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा केएन तिवाड़ी, विश्व ब्राह्मण परिषद डॉ. के.वी. शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रवीण मिश्रा, कनाडा से डॉ. आजाद कौशिक सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

इधर, ब्राह्मण समाज के लोग शनिवार शाम बजाज नगर थाने पहुंचे और अनुराग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई गयी है। और अनुराग को गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। एफआइआर में बताया कि सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ अशोभनीय शब्द लिखे। इससे मन को गहरा आघात लगा है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...