Home मनोरंजन बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने शेयर की अस्पताल की तस्वीरें, क्या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Aunty Zee…
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने शेयर की अस्पताल की तस्वीरें, क्या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Aunty Zee…

Share
बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने शेयर की अस्पताल की तस्वीरें, क्या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Aunty Zee...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने शेयर की अस्पताल की तस्वीरें, क्या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Aunty Zee...
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

लंबे समय बाद अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस जीनत अमान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एंट्री की है, आज सुबह ही जीनत ने ऐसा पोस्ट शेयर किया कि उनके फैंस के होश उड़ गए।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “रिकवरी रूम से सभी को हैलो

दरअसल, पिछले कुछ समय से वह ब्रेक पर रहीं जीनत ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट दी है। जीनत अमान ने पोस्ट कर अपनी रिकवरी को लेकर अपडेट्स शेयर किया। जीनत अमान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “रिकवरी रूम से सभी को हैलो। मैं आपको यह सोचने के लिए दोषी नहीं ठहराऊंगी कि मैंने अपनी सोशल मीडिया एस्पिरेशन को छोड़ दिया है। आखिरकार हाल ही में मेरी प्रोफाइल काफी शांत और आधे-अधूरे मन से रही है। जैसा कि महान भारतीय कहावत है – क्या करें?” उलझी हुई थीं जीनत अमान!

पेंडिंग मेडिकल प्रोसेस की फिक्र में उलझी हुई हूं – जीनत

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से मैं कागजी कामों की थकान और एक पेंडिंग मेडिकल प्रोसेस की फिक्र में उलझी हुई हूं लेकिन अब जब मैं इस अनुभव के दूसरे पहलू से उभर रही हूं तो मैं इंस्टाग्राम पर कहानी सुनाना जारी रखने के लिए प्रेरित महसूस कर रही हूं। आप देख सकते हैं कि अस्पताल की उदास, नैदानिक ​​ठंड से बढ़कर कुछ नहीं है जो किसी को याद दिलाए कि जिंदा रहने और अपनी आवाज रखने का क्या मतलब है।”

ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में आप चाहते हैं कि मैं लिखूं?

जीनत ने कहा, “तो उम्मीद करें कि सिनेमा से जुड़ी और भी बातें होंगी जिसमें निजी इतिहास, फैशन, कुत्ते और बिल्लियां और निजी राय भी। क्या कोई ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में आप चाहते हैं कि मैं लिखूं? इसे कमेंट में बताएं और मैं वाकई एक को चुनूंगी जिस पर मैं विस्तार से चर्चा करूं।”

https://www.instagram.com/p/DI3revEo-0P/?img_index=1

तीन तस्वीरें शेयर बताया अपना हाल

बता दें कि, कुछ तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई जीनत ने हॉस्पिटल से तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह किसी और को देखकर फिंगर्स को पॉइंट आउट कर रही हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने अपनी आंख पर हाथ रखा है। वहीं, तीसरी फोटो में वह बेड पर बैठी हुई दिख रही हैं। जीनत ने यह भी बताया कि फरवरी में उनके इंस्टाग्राम डेब्यू के दो साल बाद आज उनके फॉलोअर्स 8 लाख हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने उन्होंने नेगेटिव चीजों से दूर रहने और फोन कम चलाने की नसीहत दी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...