Home मनोरंजन बॉर्डर… हरे रामा हरे कृष्णा… पराया धन… उपहार, भारत-पाक युद्ध पर बनीं इन फिल्मों ने लूटा दर्शकों का प्यार…
मनोरंजन

बॉर्डर… हरे रामा हरे कृष्णा… पराया धन… उपहार, भारत-पाक युद्ध पर बनीं इन फिल्मों ने लूटा दर्शकों का प्यार…

Share
भारत-पाक युद्ध पर बनीं इन फिल्मों ने लूटा दर्शकों का प्यार
भारत-पाक युद्ध पर बनीं इन फिल्मों ने लूटा दर्शकों का प्यार
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

22 अप्रैल को कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए वार को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है….भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करार जवाब दे दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है…दरअसल, 3 दिसंबर 1971 से 16 दिसंबर 1971 के बीच, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। इसको लेकर सिनेमा जगत में एक के बाद एक कई फिल्में बनीं। आइये हम आपको उन चुनिंदा फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अच्छी कमाई की।

देवआनंद की डायरेक्शन थी हरे रामा हरे कृष्णा

इस युद्ध के ठीक बाद फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा भारत-पाक जंग के बीच रिलीज हुई। इस फिल्म को देव आनंद ने डायरेक्ट किया, उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया था। औऱ तो और फिल्म की कहानी भी देव आनंद ने ही लिखी थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी लागत वसूल कर लिया। फिल्म को 80 से 85 लाख के बजट के साथ बनाया गया था. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन करीब 3.40 करोड़ है। यह 1971 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गयी थी।

हेमा मालिनी की मूवी पराया धन

भारत-पाक की जंग पर आधारित दूसरी फिल्म थी 3 दिसंबर 1971 को रिलीज हुई फिल्म पराया धन…इस फिल्म की हीरोइन हेमा मालिनी थीं. इसका डायरेक्शन राजेन्द्र भाटिया ने किया था. हेमा मालिनी के अलावा फिल्म में बलराज साहनी और राकेश रोशन भी अहम किरदारों में थे. आर डी बर्मन का शानदार संगीत और किशोर कुमार की प्लेबैक सिंगिंग को काफी पसंद किया गया था.

राजश्री के बैनर तले बनी फिल्म उपहार

इसके अलावा तीसरी राजश्री के बैनर तले बनी 10 दिसंबर 1971 को रिलीज की गई फिल्म उपहार थी। ताराचन्द बड़जात्या की फिल्म में एक अल्हड़ युवती की कहानी दिखाई गयी है। फिल्म में जया भादुड़ी, स्वरूप दत्ता और कामिनी कौशल ने अहम किरदार में थे। फिल्म की कहानी रविन्द्रनाथ टैगौर की 1893 की लघु कथा ‘समाप्ति’ से ली गयी थी. फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया था. बंगाली में सत्यजीत रे ने इसका नाम ‘तीन कन्या’ रखा था. इस फिल्म को विदेशी भाषाओं की फिल्मों की केटेगरी के लिए 45 वें अकादमिक पुरस्कारों के लिए चुना गया था, हालांकि, इसे कोई अवॉर्ड नहीं मिला।

मल्टी स्टार कास्ट वाली बॉर्डर फिल्म

ये तो पुरानी फिल्में थी अब हम आपको हिंदी सिनेमा की उस बेस्ट फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर मस्ट वॉच मूवी के तौर पर भी जानी जाती है। निर्देशक जेपी दत्ता की मेगा ब्लॉकबस्टर बॉर्डर (Border) आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति का जोश भर देती है। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को दिखाया गया है। इस मूवी को 90 के दशक में रिलीज किया गया था और वह फिल्म आज भी इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड कल्ट फिल्म मानी जाती है। 1997 में आई ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के युद्ध की पृष्ठभूमि को दर्शाती है। मल्टी स्टार कास्ट वाली बॉर्डर फिल्म की खास बात यह थी कि, चाहरे सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा सभी के किरदार अहम थे। खासतौर पर मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका में सनी का दमदार अंदाज हर किसी को पसंद आया था। हैरान करने वाली बात ये है कि बॉर्डर के अलावा अब तक कोई इतनी सक्सेसफुल वॉर फिल्म बॉलीवुड में दोबारा से नहीं बन पाई है। आप आज भी बॉर्डर मूवी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...