पाकिस्तान अक्सर खुद को आतंकवाद से पीड़ित देश बताता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई देती है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चाहे पाकिस्तान सरकार हो या सेना सभी खुद को ‘पीड़ित’ साबित करने की कोशिश करते हैं, जबकि उनके अपने पत्रकार और विश्लेषक ही खुलकर स्वीकार करते रहे हैं कि पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर चलाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये स्वीकारोक्तियां खुलेआम सोशल मीडिया पर की जाती हैं।दिल्ली में 10 नवंबर को हुए विस्फोट के अगले ही दिन 11 नवंबर को पाकिस्तान में धमाका होना कई सवाल खड़े करता है। यह समय-संयोग बताता है कि पाकिस्तान पहले से समझ चुका था कि उसे अपने आतंकियों की हरकतों को कैसे ‘कवर अप’ करना है।भारतीय जांच एजेंसियाँ राजधानी में हुए इस बड़े धमाके के हर लिंक को जोड़ने में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने पाँच महीने पहले ही दावा किया था कि भारत में जल्द ही इस तरह के आतंकी हमले होंगे और इनके पीछे मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे खूंखार आतंकी होंगे। यह दावा किसी आम व्यक्ति ने नहीं किया था, बल्कि पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार जावेद चौधरी ने किया था, जिन्हें वहां की खुफिया एजेंसी ISI का बेहद करीबी माना जाता है। अपने वीडियो में वे स्पष्ट रूप से कहते दिखते हैं कि भारत पर आतंकी हमले होने वाले हैंमानो उन्हें पहले से पूरी जानकारी थी कि क्या होने वाला है। इन बयानों और घटनाओं की टाइमलाइन को देखें तो साफ लगता है कि पाकिस्तान की ‘पीड़ित देश’ वाली कहानी सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है।

भारत को निशाना बनाने को मसूद हाफिज ने जगाए स्लीपर सेल
वीडियो में साफ़ सुना जा सकता है कि जावेद चौधरी दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूद अजहर को जिस तरह भारी क्षति हुई, उसके बाद उसने भारत में हमले करवाने के लिए अपने स्लीपर सेल्स को पूरी छूट दे दी है। यानी आतंकी नेटवर्क को संकेत दे दिया गया कि अब वे भारत में किसी भी समय हमला कर सकते हैं।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वीडियो मई 2025 का है यानी ठीक उसी समय का, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से जुड़े कई आतंकियों का सफाया किया गया था। जावेद चौधरी की यह ‘भविष्यवाणी’ यह संकेत देती है कि भारत में होने वाले ये हमले किसी अचानक लिए गए निर्णय का नतीजा नहीं, बल्कि पहले से बनाई गई रणनीति का हिस्सा थे, जिन्हें अब अमल में लाया गया है। इस बयान से स्पष्ट होता है कि भारत पर आतंकी वारदातें करवाने की तैयारी महीनों पहले से चल रही थी और पाकिस्तान के आतंकी सरगना उसी के अनुसार अपने नेटवर्क को सक्रिय कर रहे थे।
वीडियो में जावेद चौधरी दावा करते दिखते हैं कि भारत की ओर से हुए सैन्य प्रहारों के बाद मौलाना मसूद अजहर ने खुले तौर पर ‘बदला लेने’ की घोषणा कर दी है। जावेद के मुताबिक, मसूद अजहर को लेकर भारत की चिंता इसलिए ज्यादा है क्योंकि उसका नेटवर्क बेहद गहरा और संगठित है। वह कहते सुने जा सकते हैं “मौलाना मसूद अजहर वो व्यक्ति है जिससे भारत सबसे ज़्यादा डरता है। उसके फिदायीन बेहद प्रशिक्षित हैं और बिना झिझक जान देने को तैयार रहते हैं। ऐसे में उसने अब बदला लेने का फैसला कर लिया है।” चौधरी आगे यह भी बताते हैं कि अब तक पाकिस्तान सरकार और सेना मसूद अजहर और हाफिज सईद के आतंकी नेटवर्क को देश के भीतर नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब दोनों को पूरी तरह ‘फ्री हैंड’ दे दिया गया है। उनके मुताबिक, यह संकेत है कि पाकिस्तान अपने इन आतंकी संगठनों को भारत में फिर से सक्रिय कर सकता है और नए हमलों की कोशिशें बढ़ सकती हैं।
आगे पढ़िए : लालू परिवार में दरार? पूर्व सांसद के दामाद पर विवाद की सुई अटकी
Leave a comment