Home पॉलिटिक्स ‘मैं अभी भी अपने चेहरे पर लगे दाग को मिटा रहा हूं, कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने स्वीकार की गलती…
पॉलिटिक्स

‘मैं अभी भी अपने चेहरे पर लगे दाग को मिटा रहा हूं, कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने स्वीकार की गलती…

Share
कांग्रेस सांसद शशि थरुर
कांग्रेस सांसद शशि थरुर
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों बीजेपी सरकार और उसकी विदेश नीति के कायल होते नजर आ रहे हैं। आए दिन थरुर किसी न किसी बहाने से नीतियों की तारीफ करने लगे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत की तटस्थ नीति को कहा था गलत

दरअसल, रायसीना डायलॉग के दौरान बातचीत में कांग्रेस सांसद ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत की तटस्थ नीति पर पहले जताई गई अपनी आपत्ति को लेकर कहा है कि, भारत की नीति को लेकर उनकी पिछली आलोचना गलत साबित हुई और आज के हालात में ये नीति सफल होती नजर आ रही है. उन्होंने कहा ‘मैं अभी भी अपने चेहरे पर लगे दाग को मिटा रहा हूं, क्योंकि संसदीय बहस में मैं ही एकमात्र व्यक्ति था जिसने फरवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय चार्टर और सिद्धांतों के उल्लंघन के आधार पर भारतीय स्थिति की आलोचना की थी.’

अंतरराष्ट्रीय चार्टर्स और सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था

शशि थरूर ने कहा कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तब उन्होंने भारत के रुख की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय चार्टर्स और सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था, लेकिन अब तीन साल बाद उन्हें महसूस हो रहा है कि भारत की इस नीति ने देश को एक मजबूत कूटनीतिक स्थिति में ला खड़ा किया है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘भारत की नीति ने ये संभव बनाया कि हमारे प्रधानमंत्री दो हफ्तों के अंतर में यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति दोनों को गले लगा सके और दोनों ही देशों में भारत को स्वीकार किया जाए.’ उनके अनुसार ये स्थिति भारत को वैश्विक शांति कायम करने में एक अहम भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करती है जो दुनिया के बहुत कम देशों को हासिल है।

रूस के प्रति कूटनीतिक तटस्थता और रूस से तेल खरीदने की नीति को कहा था गलत

बताते चलें कि, रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआती समय में शशि थरूर ने भारत की रूस के प्रति कूटनीतिक तटस्थता और रूस से तेल खरीदने की नीति की बड़ी आलोचना की थी। उन्होंने इसे नैतिक रूप से गलत बताते हुए भारत से यूक्रेन पर हमले की खुलकर निंदा करने की मांग की थी, लेकिन अब जब भारत की इस नीति ने उसे दोनों देशों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखने में सक्षम बनाया है तो उन्होंने अपनी पिछली आलोचना को लेकर स्वीकार किया कि वे गलत साबित हुए हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...