Home शिक्षा झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 91.71% परीक्षार्थी हुए पास, गीताजंलि ने किया टॉप
शिक्षा

झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 91.71% परीक्षार्थी हुए पास, गीताजंलि ने किया टॉप

Share
झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
Share

झारखंड बोर्ड या जैक बोर्ड ने 10वीं परिणाम 2025 आज यानी 27 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड में कक्षा 10वीं में इस साल 91.71% परीक्षार्थी पास हुए हैं। 202140 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन, 157294 सेकेंड डिवीजन और 17521 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन पास हुए हैं।

गीतांजली ने पहला स्थान हासिल किया

गीतांजली ने पहला स्थान हासिल किया- by: Google


इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। गीतांजली ने पहला स्थान हासिल किया है। गीतांजली को कुल 98.60 फीसदी नंबरों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर इसी स्कूल की  98.20 अंकों के साथ ऋतु अमृता और अमर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं 97.80 प्रतिशत मार्क्स के साथ शिवानी कुमारी और विकाश प्रमाणिक रैंक 3 पर आए हैं।

रिजल्ट आधिकारिक लिंक पर देखें

रिजल्ट आधिकारिक लिंक पर देखें- by: Google

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया। रिजल्ट आधिकारिक लिंक jacresults.com पर देख सकते हैं। आइये जानते हैं कि, जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जैक रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। जहां होमपेज पर दिए गए , ‘वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के परिणाम – 2025’ लिंक पर क्लिक करें। फिर लॉग इन विंडो में अपना जैक रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। झारखंड रिजल्ट 2025 कक्षा 10वीं आपके सामने दिखाई देगा। इसे चेक करें और भविष्य में उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें। बता दें कि, कुल 433944 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 431488 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 395755 पास हुए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
शिक्षा

NEET UG 2026: AIR 2 पांशुल बंसल बनना चाहते हैं सर्जन, साझा किए तैयारी के खास टिप्स

The Journalist News (Lucknow): राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026...

शिक्षा

भातखंडे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 255 छात्रों को मिली डिग्री, 48 मेधावियों का हुआ सम्मान

The Journalist News (Lucknow): भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और संस्कृति की प्रतिष्ठित...

शिक्षा

PGT-TET अभ्यर्थियों के लिए UPESSC का बड़ा अलर्ट, फर्जी कटऑफ और OMR से रहें सावधान

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने...