Home मनोरंजन राजा रघुवंशी की मौत से कंगना आहत, लिखा – “क्या अब कोई भी सुरक्षित नहीं?”
मनोरंजन

राजा रघुवंशी की मौत से कंगना आहत, लिखा – “क्या अब कोई भी सुरक्षित नहीं?”

Share
कंगना रानौत, सोनम और राजा रधुवंशी
कंगना रानौत, सोनम और राजा रधुवंशी
Share

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो सोनम को कोसने में लगा हुआ है। इस हत्याकांड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कंगना ने बीते दिन भी इस हत्याकांड को लेकर सोनम को खरी-खोटी सुनाई थी।

कंगना रानौत राजा और सोनम रघुवंशी by Google

वहीं आज एक बार फिर अपनी बेबाकी से सोशल मीडिया को हिला दिया है, कंगना ने इस खौफनाक मर्डर केस पर अपनी राय रखी। कंगना रनौत ने X (पूर्व ट्विटर) पर इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख जताया। कंगना ने लिखा – Raja Raghuvanshi जी की दिनदहाड़े हत्या देखकर रूह कांप गई। क्या अब कोई भी सुरक्षित नहीं? इस जंगलराज को रोकना होगा। कानून और व्यवस्था पर भरोसा कैसे करें जब अपराधी इतने बेखौफ हों?”

कंगना रानौत राजा और सोनम रघुवंशी by Google

कंगना का ये ट्वीट करना ही था कि, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग उनकी चिंता से सहमत दिखे तो कुछ ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की सलाह दी है। जिसके बाद कंगना ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा – “न्याय होना चाहिए… और वो भी जल्द। देश को ऐसे अपराधियों से मुक्त करना ही असली राष्ट्रसेवा है।

राज कुशवाहा राजा और सोनम रघुवंशी by Google

हालांकि, पुलिस तो इसे सोनम की साजिश बता रही है। लेकिन पहले माना जा रहा था कि, राजा रघुवंशी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद या राजनीतिक रंजिश के चलते हुई है, लेकिन अभी पुलिस जांच जारी है और कई सुरागों पर काम हो रहा है। बता दें कि, बीते दिन भी कंगना ने सोनम को खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर इस पूरी घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि, एक लड़की अपने माता-पिता से डरकर शादी को मना नहीं कर सकती, लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच सकती है? ऐसी मानसिकता समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कंगना रानौत राजा और सोनम रघुवंशी by Google

अपने पोस्ट में कंगना ने यह भी कहा था कि, समाज अक्सर मूर्ख लोगों को हसी का पात्र समझता है, जबकि असल में वही सबसे बड़ा खतरा होते हैं। ‘बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन मूर्ख लोगों को खुद नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं। ऐसी नासमझी बेहद खतरनाक होती है।’

कंगना रानौत सोनम रघुवंशी by Google
author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...