Home पॉलिटिक्स लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला बाहर, कहा- ये गैर जिम्मेदाराना व्यवहार
पॉलिटिक्स

लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला बाहर, कहा- ये गैर जिम्मेदाराना व्यवहार

Share
लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला बाहर
लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला बाहर
Share

बिहार में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन वहां उससे पहले वहां सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल, राजद के बड़े नेता और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार…

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। उन्होंने आगे लिखा कि, ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। लालू ने आगे लिखा कि, अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। लालू ने यहां तक कह दिया कि, अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

“मेरे बड़े भाई, लेकिन ये सब बर्दाश्त नहीं.”- तेजस्वी

तेजस्वी यादव by Google

आरजेडी नेता और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “मेरे बड़े भाई, लेकिन ये सब बर्दाश्त नहीं.” उन्होंने कहा कि, पार्टी बिहार की जनता के लिए समर्पित है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि “राजनीतिक और निजी जीवन अलग-अलग हैं. तेज प्रताप एक वयस्क हैं और अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। पिता जी ने स्पष्ट कर दिया है कि, पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। तेजस्वी को इस तेज प्रताप के निष्कासन की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली। उन्होंने कहा कि, तेज प्रताप अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, इस पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता, लेकिन पार्टी के नियम सभी के लिए बराबर हैं.”

12 साल से गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की फोटो की थी शेयर

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव by Google

बताते चलें कि, तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें उन्होंने 12 साल से गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर किया था। बाद में डिलीट किया गया और अकाउंट हैक होने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी थी. साथ ही अनुष्का और तेज प्रताप यादव की कई अन्य फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...