Home पॉलिटिक्स महाराष्ट्र: सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मास्टरमाइंड NCP नेता धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा…
पॉलिटिक्स

महाराष्ट्र: सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मास्टरमाइंड NCP नेता धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा…

Share
NCP नेता धनंजय मुंडे
NCP नेता धनंजय मुंडे
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों काफी कुछ चल रहा है। कहीं कोई मंत्री सरकार ने नाराज हो रहा है तो कहीं प्रशासन ही शासन की अनदेखी कर रहा है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

NCP नेता धनंजय मुंडे ने पद से दिया इस्तीफा

दरअसल, सरकार में मंत्री और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता धनंजय मुंडे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि, धनंजय मुंडे के PA प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पहुंचकर उन्हें मुंडे का इस्तीफा सौंपा। फडणवीस ने कहा कि, मुंडे ने मुझे अपना इस्तीफा भेजा है। मैंने इसे स्वीकार करके राज्यपाल को भेज दिया है।

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में हैं दोषी

क्योंकि, सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री रहे धनंजय मुंडे विवादों में घिर गए थे। एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को बीड जिले में जबरन वसूली का विरोध करने वाले सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मास्टरमाइंड के रूप में नामजद किया था.
इस मामले को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने भी अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर कहा था कि, धनजंय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को किया था गिरफ्तार

बताते चलें कि, धनजंय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को इस साल जनवरी में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था। एसआईटी द्वारा अदालत में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, वाल्मीक कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...