Home पॉलिटिक्स पंजाब: “जाओ करते रहो धरना…” किसानों की मीटिंग बीच में छोड़कर चले गए सीएम मान…
पॉलिटिक्स

पंजाब: “जाओ करते रहो धरना…” किसानों की मीटिंग बीच में छोड़कर चले गए सीएम मान…

Share
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

पंजाब में अपनी मांगों को लेकर 5 मार्च से चंडीगढ़ घेराव करके आंदोलन करने जा रहे किसानों से पंजाब सीएम नाराज हो गए और तीखी बहस के बाद सीएम गुस्से में बैठक छोड़कर चले गए।

मीटिंग बीच में छोड़ कर चले गए पंजाब सीएम

सोमवार शाम को चंडीगढ़ में पंजाब भवन राजनीतिक के 40 नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संयुक्त किसान मोर्चा- बीच में बैठक हुई। किसान नेताओं ने बताया कि, चर्चा अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ मांगों पर बहस हो गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी बेइज्जती की और कहा, “जाओ करते रहो धरना” ये कहकर मीटिंग बीच में छोड़कर चले गए।

किसानों से बात करते हुए सीएम हुए हाइपर

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों के साथ बातचीत के दौरान अचानक से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एकदम हाइपर हो गए और मीटिंग छोड़कर चले गए। वह किसानों को कह गए कि, 5 तारीख को जो करना है कर लो, लगा लो धरना। हालांकि, इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि, किसानों से बातचीत के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, लेकिन आंदोलन के नाम पर आम लोगों को परेशान करने से बचना चाहिए। सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है, इसलिए रेलों या सड़कों को रोकने से आम जनता को होने वाली परेशानी से बचना चाहिए।

सीएम मान ने की अपील

सीएम मान ने कहा कि, ऐसी कार्रवाइयां आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करती हैं, जिससे लोग आंदोलनकारियों के खिलाफ हो जाते हैं और समाज में फूट पड़ती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुर्भाग्य से आम लोगों को ऐसे विरोध प्रदर्शनों के कारण बहुत नुकसान उठाना पड़ता है, जो पूरी तरह से अनुचित और अन्यायपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही विरोध प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि इससे राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति इस बात पर दुख व्यक्त कर रहे हैं कि बार-बार सड़कें और रेल मार्ग जाम करने से उनके व्यवसाय तबाह हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने किसानों से समाज में फूट डालने वाली ऐसी रणनीतियों से बचने की अपील की।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...