Home मनोरंजन ट्वीट करके फंस गए सलमान खान, जानिए क्यूं यूजर्स करने लगे ट्रोल…
मनोरंजन

ट्वीट करके फंस गए सलमान खान, जानिए क्यूं यूजर्स करने लगे ट्रोल…

Share
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में चल रहे संघर्ष के बाद शनिवार को दोनों देशों ने संघर्षविराम की घोषणा की। इस खबर ने दोनों देशों समेत दुनियाभर को राहत दिलाई। लेकिन सलमान खान के लिए ये गले का फांस बन गया।

दरअसल, इस सीजफायर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने राहत व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, “सीजफायर के लिए शुक्र है.”


ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस…

हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन इसी बीच सलमान के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है औ आव देखा न ताव…यूजर्स ने सलमान पर तीखा हमला किया। सलमान खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर हलचल का कारण बना। कुछ लोग सलमान की इस प्रतिक्रिया को सकारात्मक मानते हुए सीजफायर का स्वागत कर रहे थे।

‘ट्रोलर्स ने किया ट्वीट…

दरअसल, यूजर्स को इस बात से आपत्ति थी कि, अब तक सलमान शांत क्यूं थे। यूजर्स कहना है कि, जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, तब सलमान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन जैसे ही संघर्षविराम की घोषणा हुई, उन्होंने ट्वीट किया और बाद में उसे डिलीट कर दिया. एक यूजर ने ट्वीट किया, “संघर्षविराम उतनी देर चला जितना सलमान खान की फिल्म थिएटर में चलती है.” कई यूजर्स ने सलमान की चुप्पी को लेकर सवाल किया और आरोप लगाया कि, वो सिर्फ तब बोलते हैं जब पाकिस्तान से शांति की बात होती है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...