Home मनोरंजन पहलगाम हमले का दिखा असर, फवाद खान की फिल्म अबीर-गुलाल पर लगा बैन, यूट्यूब से हटा दिए गए गाने…
मनोरंजन

पहलगाम हमले का दिखा असर, फवाद खान की फिल्म अबीर-गुलाल पर लगा बैन, यूट्यूब से हटा दिए गए गाने…

Share
फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल पर लगा बैन
फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल पर लगा बैन
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

पाक एक्टर फवाद खान की भारतीय फिल्म अबीर गुलाल पर पहलगाम हमले के बाद रोक लगा दी गयी है। पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि, इस बैन को लेकर मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि, राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी। जाहिर है ये फैसला ऐसे समय पर आया है पहलगाम में मासूम भारतीयों पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला कर दिया है। औऱ भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने चुके हैं। खासकर कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसने देश में रोष और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

क्योंकि, इस आतंकी हमले के बाद से ही लोगों के जहन में गुस्सा भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार लोग फिल्म को बैन करने की मांग करने लगे। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने खुद ही फिल्म की रिलीज को टाल दिया इसके अलावा ए रिचर्स लेन्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से फिल्म का रोमांटिक गाना ‘ईश्क’ भी हटाने के साथ ही फिल्म और गाने के टीजर के कमेंट सेक्शन तक को बंद कर दिया गया है.

हालांकि, हमले की खबर सुनते ही फवाद ने एक पोस्ट शेयर कर हमले पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था- पहलगाम में हुए जघन्य हमले की न्यूज सुनकर बहुत दुख हुआ। इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को हिम्मत मिलने की दुआ करते हैं। बता दें, भारत में 2016 में हुए उरी अटैक के बाद से ही पाक कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. सालों बाद फवाद अबीर गुलाल से कमबैक करने वाले थे। ऐसे में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना से पूरे देश में शोक और रोष की लहर है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...