Home पॉलिटिक्स यूपी: 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को मिली गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, सीएम योगी ने दी सौगात…
पॉलिटिक्स

यूपी: 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को मिली गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, सीएम योगी ने दी सौगात…

Share
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को होली त्यौहार के मौके पर बड़ी सौगात दी है। दरअसल, होली से ठीक एक दिन पहले यूपी सीएम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।

लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम योगी ने बटन दबाकर किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में भागीदार बने। शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देना पड़ता था, वहीं अब देश में 10 करोड़ परिवारों को ये सुविधा फ्री में उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही होली दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, इस बार होली और रमजान एक साथ है, तो सभी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके तहत देशभर में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले। उत्तर प्रदेश में करीब 2 करोड़ लोग इस योजना से लोगों को फायदा मिला है। साल 2021 में हमने वादा किया था कि,2022 में सरकार बनने पर होली और दीपावाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। तब से हर साल यह योजना चल रही है ताकि लोग पर्व और त्योहार अच्छे से मना सकें।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि जिन लोगों ने अबतक उज्ज्वला योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होंने सभी से होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बताते चलें कि, इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, इंजीनियर अवनीश, विधायकगण नीरज वोहरा, योगेश शुक्ला, जयदेवी, सुरेन्द्र मैथानी, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण तथा प्रदेश सरकार के अधिकारीगण एवं खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

10 लाभार्थियों को सौंपे गए प्रतीकात्मक चेक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इनमें ममता मिश्रा, रम्पाता, रहनुमा बेगम, रूबीना, श्वेता सिंह, रूपा, सोनम शुक्ला, गुड़िया, ममता और शिखा गौतम शामिल रहीं। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना और महाकुम्भ से संबंधित एक-एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...