Home शिक्षा UPSC: 2024 सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट जारी, यूपी के प्रयागराज की शक्ति दूबे रहीं अव्वल…
शिक्षा

UPSC: 2024 सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट जारी, यूपी के प्रयागराज की शक्ति दूबे रहीं अव्वल…

Share
यूपी के प्रयागराज की शक्ति दूबे UPSC में रहीं अव्वल...
यूपी के प्रयागराज की शक्ति दूबे UPSC में रहीं अव्वल...
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने 2024 सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार सिविल सर्विस के लिए कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और उनकी रैंक भी जारी हो गई है।

आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से UPSC Result 2024 और कटऑफ देखें

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से UPSC Result 2024 और कटऑफ देख सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजों में पहले दो स्थान पर देश की बेटियों ने सफलता हासिल की है।

शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया में रैंक 1 हासिल किया

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में सफलता के झंड़े गाड़ दिए हैं। जिसमें से शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया में रैंक 1 हासिल किया है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमेस्‍ट्री में एमएससी की है। साल 2018 में पोस्‍ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी। देशभर में उन्होंने प्रयागराज का नाम रोशन कर दिया।

सेकेंड टॉपर हर्षिता गोयल बनीं

सेकेंड टॉपर हरियाणा में जन्मी और गुजरात में पली-बढ़ीं हर्षिता गोयल बनी हैं। हर्षिता ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से कॉमर्स की पढ़ाई की है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर वह इससे पहले अपना सफल करियर बना चुकी थी। हालांकि बाद में उनका रुझान यूपीएससी की तरफ बढ़ा।

पूणे के अर्चित पराग डोंगरे ने देशभर में तीसरी रैंक हासिल की

पूणे के अर्चित पराग डोंगरे ने देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है। शक्ति और हर्षिता के बाद वो इस साल यूपीएससी के थर्ड टॉपर बने हैं। अर्चित महाराष्ट्र के पुणे से हैं।

1009 में से 725 लड़के और 284 लड़कियां

बता दें कि, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,627 अभ्यर्थियों को चुना गया है। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए 2,845 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था। जिसमें से 1009 अभ्यर्थी फाइनल तौर पर यूपीएससी सिविल सर्विल के लिए सेलेक्ट हुए हैं। 1009 में से 725 लड़के और 284 लड़कियां रही हैं। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए 180 अभ्यर्थियों का चयन IAS के लिए, 55 अभ्यर्थियों का आईएफएस के लिए और 147 अभ्यर्थियों का आईपीएस पद पर किया गया है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...

प्रयागराजशिक्षा

यूजीसी समर्थन बैठक में बवाल! दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, एक घायल

प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में उस समय हड़कंप मच गया जब...

शिक्षा

बेंगलुरु स्कूल विवाद: होमवर्क न करने पर 10 वर्षीय छात्र से टीचर ने मारपीट

मासूम छात्र के साथ कथित हिंसा बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला...

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज योजना को मंजूरी देते हुए
शिक्षा

अब बीमारी नहीं डरा पाएगी! योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में...