Home मनोरंजन विक्रांत मैसी ने चचेरे भाई के निधन पर जताया दुख, फैंस ने बिग-बी को किया ट्रोल
मनोरंजन

विक्रांत मैसी ने चचेरे भाई के निधन पर जताया दुख, फैंस ने बिग-बी को किया ट्रोल

Share
अहमदाबाद विमान हादसा
अहमदाबाद विमान हादसा
Share

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक विमान हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कोई लंदन अपने परिजनों से मिलने जा रहा था तो कोई वहां घर बसाने जा रहा था। लेकिन इस विमान में सवार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। विमान में क्रू मेंबर औऱ पायलट समेत कुल 242 लोगों में से 1 को छोड़कर सबकी जान चली गयी।

अहमदाबाद विमान हादसा by Google

उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में क्रैश होने वाले विमान में को-पायलट क्लाइव कुंदर एक्टर बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के चचेरे भाई थे। विक्रांत मैसी ने अपने चचेरे भाई क्लाइव कुंदर की मौत पर शोक व्यक्त किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मैसी ने लिखा कि, “आज अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय रूप से दुखद हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों और प्रियजनों के लिए मेरा दिल टूट रहा है। यह जानकर और भी अधिक दुख हुआ कि मेरे चाचा क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस फ्लाइट में फर्स्ट ऑपरेशन अधिकारी थे.”

मैसी ने लिखा, “भगवान आपको और आपके परिवार के चाचा को, और सभी को गहराई से प्रभावित होने की शक्ति दे.” क्लाइव कुंदर उड़ान AI171 में फर्स्ट ऑफिसर थे, जो लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई थी। उन्हें 1,100 घंटे से ज्यादा फ्लाइट का अनुभव था और वे एक अनुभवी कॉकपिट क्रू का हिस्सा थे, जिसमें कैप्टन सुमीत सभरवाल शामिल थे जिन्हें 8,200 घंटों के फ्लाइट का अनुभव था। इसके बाद विक्रांत मेसी ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि  “कुंदर हमारे पारिवारिक मित्र हैं,”

इसके अलावा बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने भी अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन ने करीब 24 घंटे बाद प्रतिक्रिया दी है और इस बात के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर लिखा है, “हे भगवान! हे भगवान! हे  भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!” अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं, मगर ज्यादातर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं।

सचिन नाम के एक यूजर ने लिखा, “आप दूसरी दुनिया में रहते हो क्या?” सारिब अली नाम के यूजर ने लिखा, “आज नींद खुली है क्या सर?” मंजीत राजपूत नाम के यूजर ने लिखा, “आप लंबा सोते हैं क्या सर?” रवि कुमार ने लिखा, “आपको अब पता चल रहा है क्या सर जी?” इंदू नाम की यूजर ने लिखा, “आज ??? हादसा तो कल हुआ था कहां थे आप।” शेखर नाम के यूजर ने लिखा, “24 घंटे हो गए हैं।” इनके अलावा कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए दुख व्यक्त किया है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...