Home मनोरंजन विलेन रितेश और अजय की फिल्म रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में सबको छोड़ा पीछे, फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग का इंतजार…
मनोरंजन

विलेन रितेश और अजय की फिल्म रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में सबको छोड़ा पीछे, फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग का इंतजार…

Share
विलेन रितेश और अजय की फिल्म रेड 2
विलेन रितेश और अजय की फिल्म रेड 2
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

अजय देवगन स्टारर मच अवेटेड फिल्म रेड-2 को रिलीज होने में बस एक दिन का समय बाकी है। अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 कल यानि 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी धाक जमा ली है। इसकी ताबड़तोड़ एडवांस टिकट बुकिंग शुरु हो गयी है।

दर्शकों में फिल्म का इतना क्रेज है कि, रिलीज से एक दिन पहले तक फिल्म ने कुल 7,980 शोज के लिए 10,000 से ज्यादा टिकट्स बेच दिए हैं। वहीं दूसरे दिन के लिए मूवी ने 7.83 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। एडवांस बुकिंग या कलेक्शन में अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 काफी पीछे रह गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड 2 ने ब्लॉक सीट बुकिंग के साथ मिलाकर 4.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि केसरी 2 महज 1.9 करोड़ रुपये ही जुटा सकी थी। केसरी 2 की तुलना में रेड 2 के टिकट्स भी कहीं ज्यादा तेजी से बिके हैं। अब सारी उम्मीदें अजय देवगन की रेड 2 से जुड़ गई हैं। अगर फिल्म पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग करती है तो ये यकीनन एक मजबूत शुरुआत होगी। फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

इस फिल्म में सबसे बड़ा क्रेज अभिनेता रितेश देशमुख के रोल को लेकर है, रितेश फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहे हैं। वानी कपूर भी फिल्म में नजर आएंगी। रेड फिल्म में अजय के किरदार को काफी पसंद किया गया था और ‘रेड 2’ 2018 में आई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है। हालांकि, रेड 2 की कहानी इस बार पूरी तरह से अलग और नई है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...