Home उत्तर प्रदेश राममंदिर में रामलला के साथ अब होंगे रामदरबार के दर्शन, प्राण-प्रतिष्ठा के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी अयोध्या नगरी
उत्तर प्रदेशधर्म

राममंदिर में रामलला के साथ अब होंगे रामदरबार के दर्शन, प्राण-प्रतिष्ठा के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी अयोध्या नगरी

Share
प्राण-प्रतिष्ठा के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी अयोध्या नगरी
प्राण-प्रतिष्ठा के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी अयोध्या नगरी
Share

आज गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के स्वर्णिम अध्याय में एक और पन्ना जुड़ गया है। एक बार फिर अयोध्या स्थित राममंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा by Google

प्राण-प्रतिष्ठा के इस आयोजन में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ से अधिक मेहमान पहुंचे। सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम सुबह श्रीरामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरे फिर वो हनुमानगढ़ी गए। हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने दर्शन-पूजन किए। संघ, विहिप और बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया गया था।

हनुमानगढ़ी में सीएम योगी by Google

अयोध्या जिला प्रशासन, राम मंदिर ट्रस्ट और अन्य एजेंसियों की ओर से सभी तैयारियां की गयी थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद थी। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक करने के बाद परिसर भ्रमण कराया गया। राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।

राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा by Google

मंदिर में रामदरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गयी। राजा राम का दरबार मंदिर के पहले तल पर बना है। जहां रामदरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के अन्य मंदिरों में भी सात विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्य इस प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को पूरे कराए गए। आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर वैदिक ऊर्जा से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम स्वयं रामदरबार में विराजमान किया गया। अब भक्तों को रामलला के साथ-साथ राम दरबार के भी दर्शन होंगे।

राममंदिर by Google

यह प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त यानि दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय में की गयी है।  राम दरबार और सात अन्य विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा आज 11 बजकर 25 मिनट से 11बजकर 40 मिनट तक की गई। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान समाप्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों और बजरंगबली को आभूषण पहनाए गए।

राममंदिर by Google

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Crowded train doorway with passengers scrambling, conveying a chaotic scene; a red Hindi news ticker at the bottom reports UP Police Exam chaos, with The Journalist News logo in the top-right corner.
उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP Police Exam: चारबाग स्टेशन पर मची अफरा तफरी, ट्रेन की खिड़कियों से चढ़े अभ्यर्थी

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे...

Official in orange robes speaks at a press conference; raised index finger, UPEIDA logo prominent, with a red Hindi banner about changes to UPEIDA responsibilities.
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, यूपीडा की जिम्मेदारी में बदलाव

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव...