Home राष्ट्रीय कॉन्फिगरेशन एरर या इंजन फेल, जानिए क्या थी अहमदाबाद विमान हादसे की वजह ?
राष्ट्रीय

कॉन्फिगरेशन एरर या इंजन फेल, जानिए क्या थी अहमदाबाद विमान हादसे की वजह ?

Share
अहमदाबाद विमान हादसे की वजह ?
अहमदाबाद विमान हादसे की वजह ?
Share

गुरुवार 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को दहला कर रख दिया। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई। बीती दोपहर लगभग 1:38 बजे अहमदाबाद एअरपोर्ट से उड़ान भरने के 5-9 मिनट बाद ही एअर इंडिया का विमान AI171 (बोइंग 787, VT-ANB) हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे के बाद कॉन्फिगरेशन एरर पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हादसे के बाद की तस्वीर

हालांकि, हादसा क्यों हुआ इसकी सटीक वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। शुरुआती जांच में पता चला कि, विमान का इंजन फेल होने के कारण ये हादसा हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, कॉन्फिगरेशन एरर की वजह से यह दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ाते समय किसी भी पायलट के लिए टेकऑफ सबसे मुश्किल काम होता है। टेकऑफ के दौरान एक छोटी सी तकनीकी या ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी गलती कॉन्फिगरेशन एरर कहलाती है। माना जा रहा है कि, अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे कॉन्फिगरेशन एरर हो सकती है।

हादसे के बाद की तस्वीर

कॉन्फिगरेशन एरर विमान की उड़ान पर असर डालता है। इससे विमान को उठने और ऊंचाई पकड़ने में परेशानी होती है। ऐसे में विमान नियंत्रण खो सकता है और दुर्घटना होना स्वाभाविक है। टेकऑफ के दौरान प्लेन के फ्लैप्स, थ्रस्ट, रोटेशन यानि तय समय पर टेकऑफ और लैंडिंग गियर उठाने जैसी चीजों को मैनेज करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर पायलट प्लैप्स की सेटिंग गलत कर दे, कम थ्रस्ट और समय से पहले टेकऑफ यानि रोटेशन या लैंडिंग गियर न उठाने जैसी गलतियां कॉन्फिगरेशन एरर में गिनी जाती हैं।

हादसे के बाद की तस्वीर

वैसे तो GE GEnx इंजन को सबसे भरोसेमंद इंजन माना जाता है। वहीं, एक-साथ विमान में लगे दोनों इंजन फेल होना काफी रेयर है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अहमदाबाद विमान हादसे की वजह पायलट की लापरवाही कॉन्फिगरेशन एरर की वजह हो सकती है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...