Home राष्ट्रीय क्या अहमदाबाद विमान हादसे में 10 क्रू मेंबर समेत 232 यात्रियों की मौत? राष्ट्रपति समेत यूपी सीएम ने जताया दुख
राष्ट्रीय

क्या अहमदाबाद विमान हादसे में 10 क्रू मेंबर समेत 232 यात्रियों की मौत? राष्ट्रपति समेत यूपी सीएम ने जताया दुख

Share
अहमदाबाद विमान हादसा
अहमदाबाद विमान हादसा
Share

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमान एआई-171 क्रैश टेकऑफ होते ही हादसे का शिकार हो गया। न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर है कि, इस हादसे में कोई यात्री जिंदा नहीं बचा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंट्रोल रूम जारी किया है। यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: 011-24610843, 9650391859 पर कॉल किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि, विमान में सवार 242 लोगों की मौत हो गयी है। यह एआई-171 विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए लगभग 130 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय सेना की प्रतिक्रिया में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल (QAT), अग्निशामक यंत्रों और पानी के बाउजर के साथ अग्निशमन संपत्तियां और साइट प्रबंधन के लिए प्रोवोस्ट स्टाफ शामिल हैं। सैन्य अस्पताल को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।

इधर, हादसे के बाद Air India ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर पुष्टि की है कि, फ्लाइट AI171 टेकऑफ के बाद हादसे का शिकार हुई है। विमान Boeing 787-8 Dreamliner, अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुआ था। इस विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक, और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, विमान सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स वाली बिल्डिंग से टकराया था। और मेडिकल कॉलेज के मेस पर जा गिरा। बिल्डिंग में रह रहे डॉक्टरों को कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हादसे में डॉक्टर्स के हॉस्टल में खड़ी कई कारें जलकर खाक हो गईं। यह हादसा इतना भयानक था कि, विमान के हॉस्टल से टकराने के बाद वहां खड़ी कई कारें आग की चपेट में आ गईं। हादसे की तस्वीरें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी, फिलहाल राहत-बचाव जारी है।

विमान हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर से बेहद व्यथित हूँ। यह एक हृदयविदारक त्रासदी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अपार दुख की घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया, उन्होंने लिखा अहमदाबाद में विमान दुर्घटना बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

सीएम योगी ने भी अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है।

इस हादसे को लेकर एअर इंडिया ने X पर ब्लैक प्रोफाइल पिक्चर लगाई। हादसे के बाद एअर इंडिया ने X पर अपनी प्रोफाइल पिक्टर ब्लैक कर दी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Rows of red LPG gas cylinders labeled 5 kg on warehouse shelves in storage racks.
राष्ट्रीय

5 किलो LPG सिलेंडर पर बढ़ी महंगाई, क्या गरीबों के साथ हो रहा अन्याय?

भारत में रसोई गैस केवल एक ईंधन नहीं बल्कि करोड़ों परिवारों की...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...