Home राष्ट्रीय मुंबई में निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा, मेयर के सामने ड्रेन में गिरा BMC कर्मचारी
राष्ट्रीय

मुंबई में निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा, मेयर के सामने ड्रेन में गिरा BMC कर्मचारी

Share
Split-screen news clip: on the left, a man in a blue shirt appears to stumble or fall near rubble; on the right, a female reporter holds a microphone at a street-side news setup, with a Hindi caption bar mentioning a BMC employee incident.
Source: Social Media
Share

The journalist News (Lucknow): मुंबई में मानसून के दौरान जलभराव और खराब ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने नगर प्रशासन की तैयारियों पर फिर से बहस छेड़ दी। मुंबई की मेयर Ritu Tawde के सामने निरीक्षण के दौरान एक बीएमसी कर्मचारी खुली नाली में गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गांधी मार्केट इलाके में हुआ हादसा

यह घटना बुधवार सुबह किंग सर्कल के पास स्थित गांधी मार्केट क्षेत्र में हुई। रातभर हुई भारी बारिश के कारण इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई थी। कई सड़कों पर पानी भर गया था और यातायात करीब छह घंटे तक प्रभावित रहा। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर रितु तावड़े और बीएमसी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अचानक एक कर्मचारी का संतुलन बिगड़ गया और वह खुले ड्रेनेज चैनल में जा गिरा।

Man in a blue shirt kneels in knee-deep floodwater while others reach out to pull him to safety.
Source Social Media

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेयर अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं। इसी दौरान पास खड़ा एक कर्मचारी अचानक फिसलकर खुली नाली में गिर जाता है। घटना होते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी तुरंत कर्मचारी की मदद के लिए दौड़े और कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि कर्मचारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया।

आगे पढ़िए: फ्लाईओवर पर मनाया पत्नी का जन्मदिन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

मानसून तैयारियों पर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय हुई जब शहर में मानसून से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की जा रही थी। ऐसे में निरीक्षण के दौरान ही कर्मचारी का खुली नाली में गिर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यदि निरीक्षण स्थल पर ही सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे तो आम नागरिकों के लिए स्थिति कितनी जोखिम भरी हो सकती है।

मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद मेयर रितु तावड़े ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शहर में कहीं भी खुले मैनहोल या खुली नालियां पाई गईं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे स्थानों पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मेयर ने नागरिकों से भी अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। पानी भरी सड़कों के नीचे खुले मैनहोल या नालियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे “मुंबई मानसून की सच्चाई” बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह घटना शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की खामियों को सीधे उजागर करती है, जबकि अन्य लोगों ने प्रशासन से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और मानसून के दौरान मुंबई की तैयारियों को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
News image: map of Jammu and Kashmir with an earthquake hotspot and concentric rings showing seismic activity, overlaid with a red Hindi headline and The Journalist watermark on the upper right edge.
राष्ट्रीय

 Venezuela और Japan के बाद भारत में भी महसूस हुए भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता

The Journalist News (Lucknow): गुरुवार सुबह दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप...

Nighttime city scene of a busy elevated road with colorful lights; inset shows a man and woman cutting a cake during a birthday celebration, news logo in corner.
राष्ट्रीय

फ्लाईओवर पर मनाया पत्नी का जन्मदिन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

The Journalist News (Lucknow): असम की राजधानी गुवाहाटी में एक कारोबारी द्वारा...