Home शिक्षा आज जारी होगा JEE Mains का Result और Answer-key, 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा…
शिक्षा

आज जारी होगा JEE Mains का Result और Answer-key, 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा…

Share
JEE Mains का Result और Answer-key
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन्स का रिजल्ट और आंसर-की जारी करने वाला है। जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE Main) सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी करेगी और 19 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया  जाएगा।

दरअसल, NTA ने JEE Main 2025 के अप्रैल सेशन की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गयी थी। वहीं अब इसका रिजल्ट JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर JEE Main 2025 आंसर की और रिजल्ट लिंक पर जाकर देखा जा सकता है। इससे पहले 17 अप्रैल यानि बीती शाम NTA ने JEE Main की फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी। लेकिन कुछ गड़बड़ी के चलते NTA ने आधिकारिक वेबसाइट से JEE Main अप्रैल 2025 की फाइनल आंसर-की हटा दी थी।

इससे पहले JEE Main 2025 अप्रैल परीक्षा की फाइनल आंसर-की में पेपर 1 के लिए दो सवाल भी हटा दिए गए थे। पहला सवाल 3 अप्रैल की पहली शिफ्ट (घरेलू सेट) का था और दूसरा हटाया गया सवाल 2 अप्रैल की पहली शिफ्ट (अंतरराष्ट्रीय सेट) का था। बताते चलें कि, एनटीए फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद कट-ऑफ के साथ जेईई मेन 2025 परिणाम घोषित करेगा। जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम जेईई एडवांस्ड, अखिल भारतीय रैंक धारकों और राज्यवार टॉपर्स के लिए कट-ऑफ के साथ घोषित किया जाएगा।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Crowded train doorway with passengers scrambling, conveying a chaotic scene; a red Hindi news ticker at the bottom reports UP Police Exam chaos, with The Journalist News logo in the top-right corner.
उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP Police Exam: चारबाग स्टेशन पर मची अफरा तफरी, ट्रेन की खिड़कियों से चढ़े अभ्यर्थी

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे...

Indian government official speaking at a press conference, with flag and microphones in front.
शिक्षा

CBSE में बड़ा बदलाव लोखंडे प्रशांत बने नए चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को मिली अहम जिम्मेदारी

देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...

Group of diverse healthcare staff and volunteers posing for a photo in a hospital ward.
शिक्षा

BSc Nursing प्रवेश परीक्षा पर STF की कड़ी नजर, 14 हजार सीटों के लिए 6 जून को होगी परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी कर...