Home मनोरंजन अभिषेक को नहीं पसंद आया पैपराजी का तस्वीर खींचना, कैमरामैन का हाथ झटककर चल दिए…
मनोरंजन

अभिषेक को नहीं पसंद आया पैपराजी का तस्वीर खींचना, कैमरामैन का हाथ झटककर चल दिए…

Share
अभिषेक के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अभिषेक के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

अभिषेक बच्चन जब एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचे, तो वह पैपराजी पर गुस्सा हो गए। अभिषेक को एक फोटोग्राफर का शूट करना इतना नगवार गुजरा कि, उन्होंने उसका हाथ भी झटक दिया। अभिषेक के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, अभिषेक पिता अमिताभ बच्चन के साथ जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे थे, जहां मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। लेकिन जब अभिषेक श्मशान घाट से बाहर निकल रहे थे, तो पपाराजी ने उनकी औऱ उनके पिता अमिताभ बच्चन की तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। अमिताभ बच्चन बाहर निकलते हुए सलीम खान से मिल रहे थे, वहीं अभिषेक उनके पीछे चल रहे थे। तभी उनकी नजर एक फोटोग्राफर पर पड़ी, जो उनकी तस्वीरें खींच रहा था। यह देख अभिषेक को गुस्सा आ गया।

अभिषेक बच्चन, गुस्से में पपाराजी की टीम के पास पहुंचे, उनमें से एक के साथ कुछ बात की और फिर उस फोटोग्राफर का हाथ झटक दिया। इसके बाद अभिषेक बच्चन अपनी कार की ओर बढ़े, और उसमें बैठकर चले गए। बताते चलें कि, मनोज कुमार 21 फरवरी से थे अस्पताल में, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...