Home मनोरंजन मनोज कुमार को Bollywood ने दी अंतिम विदाई, सलीम को संभालते नज़र आए अमिताभ बच्चन…
मनोरंजन

मनोज कुमार को Bollywood ने दी अंतिम विदाई, सलीम को संभालते नज़र आए अमिताभ बच्चन…

Share
सलीम को संभालते नज़र आए अमिताभ बच्चन
सलीम को संभालते नज़र आए अमिताभ बच्चन
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

बीते 4 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस संसार को अलविदा कह दिया। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय तिरंगे में लपेटा गया।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई अनुभवी अभिनेता उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे। जुहू में स्थित पवन हंस शमशान घाट पर तीन तोपों की सलामी और पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी।

अमिताभ बच्चन और सलीम खान का एक वीडियो वायरल

वहीं सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और सलीम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, सलीम खान कार से लड़खड़ाते हुए निकले इस दौरान सिक्योरिटी के लोग उन्हें सहारा देते नजर आए। इस बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन, सलीम की ओर दौड़ पड़े। अमिताभ बच्चन सिक्योरिटी तोड़ते हुए आगे बढ़े और उन्हें गले लगा लिया।

https://www.instagram.com/reel/DIDiXFDzeEP/?utm_source=ig_web_copy_link

1970 और 1980 के दशक के दौरान हिंदी सिनेमा को एक आकार दिया

सलीम-जावेद की प्रसिद्ध जोड़ी ने अमिताभ बच्चन ने कई फिल्में लिखीं जिनमें से अमिताभ बच्चन ने भी कई फिल्मों में काम किया। दीवार और शोले इनमें से एक हैं। इनके सहयोग ने 1970 और 1980 के दशक के दौरान हिंदी सिनेमा को एक आकार दिया। उनकी फिल्में पूरब और पश्चिम, क्रांति, शहीद, रोटी, कपड़ा और मकान देशभक्ति की थीम पर आधारित थीं। मनोज कुमार की फिल्मों ने न केवल उनके प्रशंसकों पर बल्कि इंडस्ट्री पर भी अमिट छाप छोड़ी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...