Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, सीएम से चॉकलेट पाकर बच्चे खुशी से झूमे बच्चे
उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, सीएम से चॉकलेट पाकर बच्चे खुशी से झूमे बच्चे

Share
सीएम से चॉकलेट पाकर बच्चे खुशी से झूमे बच्चे
सीएम से चॉकलेट पाकर बच्चे खुशी से झूमे बच्चे
Share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात कर उन्हें चॉकलेट दी। सीएम से चॉकलेट पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, किसी भी समस्या के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को जल्दी राहत दी जाए। गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा पूरी तरह जन सरोकारों पर केंद्रित है। मंदिर भ्रमण से लेकर जनता दर्शन तक, वे लगातार आम लोगों से बताचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उसका समय से समाधान करते हैं। देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी योगी आदित्‍यनाथ के ऊपर है। योगी आदित्‍यनाथ अपने प्रदेशवासियों की समस्‍याओं के समाधान के लिए तत्‍पर हैं। ऐसे में अगर आपकी भी कोई समस्‍या है और उसका समाधान नहीं हो रहा है तो इसकी शिकायत सीधे मुख्‍यमंत्री से कर सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

सीएम योगी के अलावा उत्‍तर प्रदेश में सीएम योगी के अलावा दो डिप्‍टी सीएम भी हैं। आप अपनी शिकायत दोनों डिप्‍टी सीएम से भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से 0522-2238217 (मुख्‍यमंत्री भवन) पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि, ब्रजेश पाठक से 0422-2238088, 2213272 (मुख्‍यमंत्री भवन)  पर बात कर समस्या बता सकते हैं। सीएम योगी से शिकायत करने के लिए लोक भवन लखनऊ में 2289017, 2289010, 2289167 और 2239234 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, इन नंबरों के पहले आपको लखनऊ का एसटीडी कोड 0522 लगाना होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

अगर यहां भी सीएम योगी आदित्‍यनाथ से संपर्क नहीं हो पाता है तो एनेक्‍स भवन में भी 2235735, 2236119 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इस पर एसटीडी नंबर 0522 जरूर लगाएं। इसके अलावा सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निवास का नंबर 2236838 और 2239573 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. गोरखपुर होने पर सीएम योगी से 2255453 और 2255454 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इनमें एसटीडी कोड 0551 लगाएं। सीएम योगी ने यूपी सीएम हेल्‍पलाइन नंबर 1076 भी जारी कर रखा है. इसके अलावा Official Website yogiadityanath.in पर भी जुड़ सकते हैं. ‘सीएम योगी आदित्यनाथ संपर्क’ ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

यह ऐप Google Play पर उपलब्ध है. इस ऐप के ज़रिए मुख्यमंत्री के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है और शिकायत, फीडबैक और सुझाव शेयर किए जा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा है कि शिकायत दर्ज होने के 3-4 दिनों के अंदर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता का निवारण नहीं होने पर, संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ है। सीएम योगी 1994 में संन्‍यास लेने के बाद योगी बन गए। लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है। इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. जी यूपीयूके इसकी पुष्टि नहीं करता है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Crowded train doorway with passengers scrambling, conveying a chaotic scene; a red Hindi news ticker at the bottom reports UP Police Exam chaos, with The Journalist News logo in the top-right corner.
उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP Police Exam: चारबाग स्टेशन पर मची अफरा तफरी, ट्रेन की खिड़कियों से चढ़े अभ्यर्थी

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे...

Official in orange robes speaks at a press conference; raised index finger, UPEIDA logo prominent, with a red Hindi banner about changes to UPEIDA responsibilities.
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, यूपीडा की जिम्मेदारी में बदलाव

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव...