Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर: औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश, सीएम को देख लोग लेने लगे सेल्फी
उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर: औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश, सीएम को देख लोग लेने लगे सेल्फी

Share
गोरखपुर: औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी
गोरखपुर: औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यशैली और आम जनमानस से सीधे जुड़ने के लिए जाने जाते हैं। बीती रात वह अचानक गोरखपुर की सड़कों पर काफीले के साथ निकले तो अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

गोरखपुर औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी image source Google

मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस काफिले में मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह भी शामिल रहे। दरअसल, सीएम इन दिनों गोरखपुर में मौजूद है। जहां उन्होंने लिंक एक्सप्रेस वे समेत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद शनिवार रात सीएम गोरखनाथ मंदिर से शहर में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने अचानक निकल पड़े।

गोरखपुर औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी image source Google

सीएम सबसे पहले जागेश्वर पासी चौराहा पहुंचे। जैसे ही इस बात की जानकारी अधिकारियों को हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए, आनन-फानन में वह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इसकी लंबाई चौड़ाई के विषय में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य समेत मुआवजे को भी लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए, सीएम ने कहा कि, कोई भी पात्र मुआवजे से वंचित न रह जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री हड़हड़हवा फाटक पहुंचे, जहां ओवर ब्रिज पर हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द समाप्त कर लिया जाए और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए समुचित उपाय किये जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की समस्या ना हो सके। साथ ही उन्होंने टूट गई दुकानों को फिर से निर्मित करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया।

गोरखपुर औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी image source Google

इसके बाद मुख्यमंत्री बशारतपुर स्थित ओमनगर पहुंचे जहां नाला और सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को “हेड टू टेल” जल निकासी योजना पर जोर देने की बात कही। इसके तुरंत बाद वह मेट्रो अस्पताल पहुंचे यहां भी उन्होंने जल निकासी की समस्या के समाधान के बारे में अधिकारियों से पूछा तो उन्हें बताया गया कि, यहां “कलवर्ट” बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मिलकर काम करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि बाद में कोई समस्या सामने ना आ पाए।

गोरखपुर औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी image source Google

मुख्यमंत्री को इतना नजदीक देख लोग भी एकट्ठा हो गए। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और हाल-चाल जाना। सीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आपकी समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही, लोग योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बहुत से लोग सेल्फी लेते हुए भी देखे गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विरासत गलियारा के प्रोग्रेस के भी जानकारी हासिल की और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। बता दें कि, सीएम महानगर में विरासत गलियारा और जगेसर पासी चौराहा से एचएन सिंह चौराहा तक बन रहे दो/चार लेन सड़क की स्थिति देखने निकले। उन्होंने निर्माण तेज करने, विरासत गलियारा में सभी को मुआवजा देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी हाल में जलभराव नहीं होना चाहिए। तकरीबन एक घंटे निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री वापस गोरखनाथ मंदिर लौटे।

गोरखपुर औचक निरीक्षण पर निकले CM योगी image source Google

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, ऋषि मोहन वर्मा, आलोक सिंह विशेन, नगर निगम के पूर्व उपसभापति जितेंद्र सैनी, पवन सिंह, पवन त्रिपाठी, राधेश्याम रावत, धर्मदेव चौहान, वीर सिंह सोनकर, गौतम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।महाराज जी जिंदाबाद के लगे नारेएचएन सिंह चौराहा के पास मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बात की। नागरिकों से कहा कि अब तो आप लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद पूर्व पार्षद आलोक सिंह विशेन के नेतृत्व में नागरिकों ने महाराज जी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा, अजीत सिंह सोनू, संतोष शुक्ला, सूर्या सिंह, गौरव शुक्ल, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Crowded train doorway with passengers scrambling, conveying a chaotic scene; a red Hindi news ticker at the bottom reports UP Police Exam chaos, with The Journalist News logo in the top-right corner.
उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP Police Exam: चारबाग स्टेशन पर मची अफरा तफरी, ट्रेन की खिड़कियों से चढ़े अभ्यर्थी

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे...

Official in orange robes speaks at a press conference; raised index finger, UPEIDA logo prominent, with a red Hindi banner about changes to UPEIDA responsibilities.
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, यूपीडा की जिम्मेदारी में बदलाव

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव...