Home राष्ट्रीय 156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदेगा भारत, अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदा को केन्द्र की मंजूरी…
राष्ट्रीय

156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदेगा भारत, अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदा को केन्द्र की मंजूरी…

Share
156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर
156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

भारत ने 156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। ये लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) हैं। रक्षा अधिकारी के हवाले से जारी रिपोर्ट के मुताबिक,  यह अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की ताजा बैठक के बाद रक्षा अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने इस वित्त वर्ष में 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस खरीद से रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की बढ़ेगी। बल्कि हथियारों के स्वदेशीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि, अभी तक एचएएल ने 15 प्रचंड हेलीकॉप्टर बनाए हैं, जिनमें भारतीय वायुसेना के लिए दस और सेना के लिए पांच एलसीएच प्रचंड शामिल हैं। एलसीएच प्रचंड में दो लोग बैठ सकते हैं। इसकी बनावट की बात करें तो, ये 51.10 फीट लंबा, 15.5 फीट ऊंचा है।

पूरे सैन्य साजो सामान के साथ इसका वजन 5800 किग्रा है। इसपर 700 किग्रा के हथियार लगाए जा सकते हैं। वहीं अधिकतम रफ्तार 268 किमी प्रतिघंटा है। प्रचंड की रेंज 550 किमी है। यह लगातार 3 घंटे 10 मिनट तक उड़ान भर सकता है। यह वजन के साथ 16,400 फीट की ऊंचाई पर भी टेकऑफ कर सकता है। इसके अलावा प्रचंड में 20 मिमी की एक तोप भी लगी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...