Home राष्ट्रीय भारतीय रिश्तेदारों को छोड़कर जाते हुए इमोशनल हुए पाकिस्तानी नागरिक, कहा- पता नहीं था कि ऐसे बदल जाएंगे हालात…
राष्ट्रीय

भारतीय रिश्तेदारों को छोड़कर जाते हुए इमोशनल हुए पाकिस्तानी नागरिक, कहा- पता नहीं था कि ऐसे बदल जाएंगे हालात…

Share
भारतीय रिश्तेदारों को छोड़कर जाते हुए इमोशनल हुए पाकिस्तानी नागरिक
भारतीय रिश्तेदारों को छोड़कर जाते हुए इमोशनल हुए पाकिस्तानी नागरिक
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के नागरिकों को वतन वापसी के लिए रविवार यानि 27 अप्रैल तक की मोहलत दी थी। क्योंकि, पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

अपने रिश्तेदारों से विदा होते समय भावुक हो गए

इधर, मोहलत खत्म होने से पहले अपने देश पाकिस्तान लौट रहे लोग अपने रिश्तेदारों से विदा होते समय भावुक हो गए। कुछ पाकिस्तानी नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे. कुछ लोग यहां शादी में शामिल होने आए थे, लेकिन अब उन्हें शादी में शामिल हुए बिना ही घर लौटना पड़ रहा है।  कई पाकिस्तानी लोगों ने नाराजगी जताई कि, उनके परिवार के लोगों के पाकिस्तानी होने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान नहीं जाने दिया जा रहा है। एक पाकिस्तानी लड़की सरिता ने कहा, “मेरी मां भारतीय है जो हमारे साथ पाकिस्तान नहीं जा सकती है। हांलाकि, सरिता, उसका भाई और पिता रविवार (27 अप्रैल) को भारत से पाकिस्तान जाने के लिए अटारी सीमा पर कतार में खड़े थे।

सभी पाकिस्तानी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे

बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद भारत ने घोषणा की है कि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय भी जल्द से जल्द भारत लौट आएं। हांलाकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किया गया मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक ही वैध माना जाएगा। जैसलमेर के एक शख्स ने कहा कि उसके मामा, मामी और उनके बच्चे 36 साल बाद उनसे मिलने आए थे, लेकिन वीजा रद्द होने के कारण उन्हें समय सीमा से पहले ही वापस जाना पड़ रहा है.

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...