Home राष्ट्रीय 20 जून को बिहार जाएंगे पीएम मोदी, देंगे वंदे भारत की सौगात, पटना से गोरखपुर होगा रूट
राष्ट्रीय

20 जून को बिहार जाएंगे पीएम मोदी, देंगे वंदे भारत की सौगात, पटना से गोरखपुर होगा रूट

Share
20 जून को बिहार जाएंगे पीएम मोदी
20 जून को बिहार जाएंगे पीएम मोदी
Share

बिहार में साल 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसको लेकर बीजेपी सरकार तैयारियों में जुट गयी है। केंद्र सरकार द्वारा बिहार को लगातार एक के बाद एक सौगात दे रही है।

इसी क्रम में बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। ये वंदे भारत ट्रेन पटना से गोरखपुर तक चलेगी। 20 जून को पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं। अभी तक ऐसा कई बार हुआ है कि, जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, तब बिहारियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खुलता है।

इस बार पीएम नरेंद्र मोदी चंपारण को पटना से जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक विशाल जनसभा को आयोजित करेंगे। इसी बीच वो सिवान की धरती से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से गोरखपुर तक चलेगी। इस दौरान ट्रेन मुजफ्फरपुर बेतिया स्टेशन से गुजरेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के अलग-अलग हिस्सों को रेलवे से जोड़ने की कोशिश लगातार कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ चुके हैं. उन्होंने बिक्रमगंज में बड़ी जनसभा को संबोधित किया था और 48500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया था। बता दें कि, साल 2025 में अब तक पीएम मोदी कई राज्यों को वंदे भारत की सौगात दे चुके हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में 26 मई 2025 को गुजरात में वंदे भारत का उद्घाटन किया था। अहमदाबाद को वेरावल से जोड़ने वाली यह मिनी वंदे भारत ट्रेन गुजरात में सेवा में है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने जम्मू और कश्मीर मे 6 जून 2025 को कटरा से श्रीनगर तक का पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन  किया था। तभी से कश्मीर घाटी में पहली वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। इस ट्रेन की शुरुआत को लेकर वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्लाह ने इसे “सबसे बड़ी सौगात” बताया। बताते चलें कि, बिहार, राजस्थान और नॉर्थ‑ईस्ट में अप्रैल 2025 में प्रकाशित योजना के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। अगले 3 महीनों में बिहार, राजस्थान और नॉर्थ‑ईस्ट क्षेत्रों में 10–12 नई वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। जिसमें पीएमओ की अंतिम मंजूरी बाकी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...