Home राष्ट्रीय विजय माल्या की जीत के जश्न की एसबीआई ने ली चुटकी, कहा- “भारत आइये मिलकर जश्न मनाते हैं”
राष्ट्रीय

विजय माल्या की जीत के जश्न की एसबीआई ने ली चुटकी, कहा- “भारत आइये मिलकर जश्न मनाते हैं”

Share
विजय माल्या की एसबीआई ने ली चुटकी
विजय माल्या की एसबीआई ने ली चुटकी
Share

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत हासिल की। सुखी जाहिर करते हुए विजय माल्‍या ने ट्वीट क्‍या किया, इस ट्वीट के जरिए विजय माल्या की देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने मौज ले ली। इसके बाद तो विजय माल्‍या के सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर किए गए आरसीबी की जीत की खुशी में किए गए पोस्‍ट के जवाब में एसबीआई समेत तमाम यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत हासिल की by Google

विजय माल्‍या ने अपनी पोस्‍ट में लिखा, ‘आखिरकार 18 साल बाद आरसीबी आईपीएल की चैंपियन बन ही गई. 2025 के टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. पूरी तरह संतुलित दिख रही टीम ने एक मजबूत कोचिंग और सपोर्ट स्‍टाफ के साथ दमदार प्रदर्शन किया है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ऐ साला कप नेम्‍ड.’

विजय माल्‍या के इस पोस्‍ट को करीब 6 लाख व्यूज और कमेंट मिले हैं। लेकिन इनमें से सबसे खास रिएक्‍शन रहा स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया का। एसबीआई ने माल्‍या के पोस्‍ट पर ही रिएक्‍शन देते हुए लिखा, ‘सर इंडिया आ जाइये. साथ मिलकर जश्‍न मनाएंगे.’ एसबीआई के इस ट्वीट को कारोबारी हर्ष गोयनका ने भी अपने अकाउंट से साझा किया और लिखा, इसीलिए मुझे एक्‍स बहुत पसंद है। उनका इशारा साफतौर पर माल्‍या की चुटकी लेने वाले एसबीआई की पोस्‍ट की तरफ था।

विजय माल्‍या के ट्वीट पर एसबीआई के अलावा तमाम नेटिजंस ने भी जमकर मजे लिए। एक यूजर ने माल्‍या को बैंगलोर आकर जश्‍न में शामिल होने का न्‍योता देते हुए पोस्‍ट किया। उन्‍होंने लिखा, ‘सर, इसी खुशी में कल सुबह एक बार कीर्ति नगर वाली एसबीआई ब्रांच में आ जाओ 5 मिनट के लिए प्‍लीज.’ एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘जीत की रकम में से कुछ पैसा एसबीआई को भी लौटा दीजिए.’

विजय माल्‍या ने एक और ट्वीट किया जिसमें विराट कोहली, एबी डी विलियर्स और क्रिस गेल की सराहना की है. उन्‍होंने लिखा, ‘जब मैंने आरसीबी टीम को बनाया तो मेरा सपना था कि आईपीएल की ट्रॉफी बैंगलोर आनी चाहिए। टीम बनाते समय हमने युवा विराट कोहली को तरजीह दी थी और यह शानदार है कि वे पिछले 18 साल से आरसीबी के साथ जुड़े हैं.’ माल्‍या ने आगे लिखा, ‘आखिरकार आईपीएल ट्रॉफ बैंगलोर पहुंच ही गई। बधाई और धन्‍यवाद, उन सभी लोगों को जिन्‍होंने इस सपने को सच कर दिखाया। आरसीबी के फैंस सबसे बेहतर हैं और वे आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं.’

बताते चलें कि, विजय माल्‍या हजारों करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभी फरार चल रहे हैं। विजय माल्‍या आरसीबी के पूर्व मालिक रहे हैं और उन्‍होंने ही इस फ्रेंचाइजी को बनाया था। फिलहाल वह एसबीआई समेत तमाम बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे हैं और लंदन में रहते हैं। आरसीबी के खिताब जीतने पर विजय माल्‍या ने टीम को बधाई देते हुए एक्‍स पर एक पोस्‍ट डाली थी। उनके पोस्‍ट करते ही तमाम यूजर्स ट्रोल करने के लिए टूट पड़े।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...