Home मनोरंजन दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों से घिरी, बोले ‘जब ये फिल्म बनी थी, तब सिचुएशन ठीक थी’
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों से घिरी, बोले ‘जब ये फिल्म बनी थी, तब सिचुएशन ठीक थी’

Share
फिल्म ‘सरदार जी 3’
फिल्म ‘सरदार जी 3’
Share

दिलजीत दोसांझ का “Dil Luminati World Tour” वर्ल्ड टूर 2024–2025 में उन्होंने भारत, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और मिडल ईस्ट के प्रमुख स्टेडियम्स जैसे कि लंदन O₂, अबू धाबी Etihad Park में शानदार प्रदर्शन किया है। इस टूर से दिलजीत ने लोगों के दिलों में खासा जगह बना ली थी। लेकिन दिलजीत दोसांझ फिल्म सरदार जी 3 के चलते विवादों से घिर गए हैं, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ नजर आए हैं।

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

दरअसल, 23 जून को फिल्म का ट्रेलर आते ही लोग भड़क गए हैं। अब हानिया के साथ काम करने पर दिलजीत का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो हानिया आमिर के काम की इज्जत करते हैं। वहीं दूसरी तरफ मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ को लताड़ लगाई है। विवादों के बीच दिलजीत दोसांझ का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हानिया आमिर के साथ काम करने और फिल्म को भारत में रिलीज न करने पर पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है, ‘जब ये फिल्म बनी थी, तब सिचुएशन ठीक थी। जब हमने फरवरी में शूट की, तब सिचुएशन ठीक थीं। बहुत सी चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

दिलजीत ने कहा कि, प्रोड्यूसर्स ने तय किया कि, ये जाहिर तौर पर इंडिया में रिलीज नहीं होगी, तो इसे ओवरसीज रिलीज करते हैं। उनके दिमाग में था कि नुकसान तो होगा ही, क्योंकि एक टेरिटरी आप हटा रहे हैं।’जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब तो सब ठीक था। अब सिचुएशन हमारे हाथ में नहीं है। वो बाहर रिलीज करना चाहते हैं तो मैं उनके साथ हूं।’ दिलजीत ने कहा, ‘वो बहुत प्रोफेशनल हैं। जब हम काम कर रहे थे, तो इतना टाइम नहीं था। मैं उनके काम की बहुत इज्जत करता हूं। मैं हमेशा हर किसी की प्राइवेसी की इज्जत करता हूं। मैं खुद बहुत प्राइवेट हूं, तो मैं दूसरों को भी स्पेस देता हूं। खासकर लड़कियों की। हमारी टू द पॉइंट ही बात होती थी।’

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

इधर, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज यानि FWICE ने दिलजीत दोसांझ, प्रोड्यूसर गुनीर सिंह सिद्धू, मनमॉर्ड सिद्धू, और डायरेक्टर अमर हुंदल को देशद्रोही बताते हुए उन्हें इंडस्ट्री से बैन करने की मांग की है। साथ ही FWICE ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से इन चारों के पासपोर्ट जब्त करने और इनकी भारतीय नागरिकता रद्द करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि, इन लोगों ने न सिर्फ देश की भावनाओं का अपमान किया है, बल्कि पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए बैन का भी खुला उल्लंघन किया है। FWICE ने कहा कि, हानिया आमिर केवल एक विदेशी कलाकार नहीं हैं, बल्कि वह भारत विरोधी विचारों को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का मजाक बना चुकी हैं और पाकिस्तान के आतंकी हमलों को सही ठहराने की कोशिश कर चुकी हैं।

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

बता दें कि, विवादों के बीच दिलजीत ने सेंसर पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लड़ाई अब शुरू हो रही है। दिलजीत ने अपनी पिछली विवादित फिल्म पंजाब 95 का भी जिक्र किया है, जो सेंसर बोर्ड की आपत्ति के चलते अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है- ‘रिलीज से पहले सेंसर्ड। मैंने पंजाब 95 (फिल्म) देखी है, अब शायद असल लड़ाई शुरू हो रही है।’

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

FWICE ने आरोप लगाया कि, दिलजीत और उनकी टीम को इस बैन और हानिया आमिर के बैकग्राउंड की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उन्हें कास्ट किया। इससे साफ जाहिर होता है कि इनकी निष्ठा भारत के साथ नहीं है। FWICE बताया कि उसने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड से यह मांग की थी कि फिल्म की भारत में रिलीज पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और उसे सर्टिफिकेट भी न दिया जाए। अधिकारियों ने उनकी बात और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का सम्मान किया और इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी है। FWICE ने चेतावनी दी है कि जो भी भारतीय फिल्म निर्माता या कलाकार पाकिस्तानी नागरिकों के साथ काम करेगा, उसे देशद्रोह के बराबर माना जाएगा। साथ ही सभी OTT प्लेटफॉर्म, प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, वितरकों और प्रदर्शकों से अपील की गई है कि वे इन चारों से सभी संबंध तोड़ लें।

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

इधर, मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो।’ मीका सिंह ने लिखा कि, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था। लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया।’

फिल्म सरदार जी 3 image source Google

बताते चलें कि 23 जून को दिलजीत दोसांझ ने फिल्म सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर किया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर उनके साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर आते ही दिलजीत पर देशद्रोह के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में पूरी तरह बैन कर दिया गया है। फिल्म सरदार जी-3 के प्रोड्यूसर गुनबिर सिंह संधू ने विवाद बढ़ने पर इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा- ‘ये फिल्म पाकिस्तान से कॉन्फ्लिक्ट होने से पहले शूट की गई थी। भारतीयों के सेंटिमेंट को ध्यान में रखते हुए इसे भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है।’

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...