Home राष्ट्रीय प्रयास करेंगे कि प्रवासियों की समस्याओं को सुनने यूपी के मंत्री एक निश्चित अंतराल पर आए: दयाशंकर मिश्र
राष्ट्रीय

प्रयास करेंगे कि प्रवासियों की समस्याओं को सुनने यूपी के मंत्री एक निश्चित अंतराल पर आए: दयाशंकर मिश्र

Share
महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में दादर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'
महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में दादर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

मुंबई: महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में दादर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने उत्तर भारतीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके मन की बात सुनी और भरोसे की एक नई किरण जगाई।

उत्तर प्रदेश के मंत्री ने की प्रवासियों से संवाद

यूपी के मंत्री मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र द्वारा महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री मिश्र ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक और काशी में जन्मी रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस का स्मरण करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का रिश्ता केवल भौगोलिक नहीं, भावनात्मक और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भूमि ने लाखों उत्तर भारतीयों को रोज़गार, सम्मान और पहचान दी है, और उत्तर प्रदेश सरकार इन प्रवासियों की चिंता को पूरी गंभीरता से समझती है।

महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह

संवाद के दौरान उत्तर भारतीय समाज के प्रतिनिधियों ने वर्षों से लंबित एक अहम मांग को दोहराया—उत्तर प्रदेश भवन में रेजिडेंट कमिश्नर की नियुक्ति। समाज के लोगों का कहना था कि यदि यह नियुक्ति की जाए तो प्रवासी उत्तर भारतीयों को अपने पैतृक गांवों में भूमि विवाद, प्रॉपर्टी की रक्षा, और प्रशासनिक संपर्क में बड़ी राहत मिलेगी। इस पर मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा, “आप लोग दूर रहकर भी उत्तर प्रदेश का गौरव हैं। आपकी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास आपके शहर मुंबई में किया जाएगा।” उन्होंने वादा किया कि वह इस मुद्दे को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे और एक समयबद्ध प्रणाली के तहत एक मंत्री को मुंबई भेजने का प्रस्ताव रखेंगे जो प्रवासियों की समस्याओं को सुनें और निदान करें।

प्रवासी उत्तर भारतीयों के योगदान और उनकी समस्याओं की ओर ध्यान

इस मौके पर मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने भी प्रवासी उत्तर भारतीयों के योगदान और उनकी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज ने मुंबई को श्रम, संस्कृति और संघर्ष से सींचा है।उन्होंने महाराष्ट्र दिवस पर यूपी के मंत्री दयालु के शामिल होने को पीएम मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्पना के अनुरूप बताया। बीजेपी झोपड़पट्टी मोर्चा के अध्यक्ष आर. डी. यादव और अपना पूर्वांचल महासभा के प्रवक्ता अनिल कन्नौजिया ने भी अपनी बात रखते हुए प्रवासियों के लिए विशेष कार्यालय और सेवा केंद्रों की आवश्यकता बताई।

प्रवासी समाज को अपनापन और भरोसे का एहसास

कार्यक्रम में आए समाज के लोगों ने कहा कि, प्रवासियों का दिल जीतना महाराष्ट्र के लिए धड़कता है, उतना ही गोरखपुर, बलिया, जौनपुर और बनारस के लिए धड़कता है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुंबई में एक मंत्री का आकर लोगों की समस्याओं को सुनने से बहुत राहत राहत देगी, बल्कि एक बड़े प्रवासी समाज को अपनापन और भरोसे का एहसास कराएगी। इस अवसर पर रमाकान्त गुप्ता, लालबहादुर यादव, प्रदेश भाजपा  के प्रवक्ता शैलेश पांडेय, राकेश सिंह, संतोष दीक्षित, विनय दुबे आदि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...