Home राष्ट्रीय पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढ़हा, 25 से 30 लोगों के बहने की आशंका, राहत और बचाव कार्य शुरु
राष्ट्रीय

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढ़हा, 25 से 30 लोगों के बहने की आशंका, राहत और बचाव कार्य शुरु

Share
इंद्राणी नदी पर बना पुल ढ़हा
इंद्राणी नदी पर बना पुल ढ़हा
Share

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बरिश की वजह से पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 25-30 सैलानी बह गए हैं। घटना पुणे के मावल तालुका की है. तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला है, जहां पर इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढ़ह गया।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल by Google

हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ की दो टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य शुरू किया गया है। एजेंसियों द्वारा नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए जी-जान से प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गोताखोरों ने नदी से 6 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल उस वक्त ढहा जब 25 से 30 पर्यटक पुल पर थे। रविवार होने के कारण पर्यटकों की भीड़ थी, इसलिए आशंका है कि पुल ढह गया और कई पर्यटक इंद्रायणी में डूब गए।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल by Google

पुणे में पुल गिरने के घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संभागीय आयुक्त, तहसीलदार पुलिस आयुक्त से बात की है. उन्होंने राहत-बचाव कार्य को तेजी से चलाते हुए हताहतों को बचाने का निर्देश दिया है. इस घटना में कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. NDRF फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है. कुछ लोगों के पानी में बह जाने की आशंका है, लेकिन अभी तक मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन लोगों को बचाने के लिए संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहा है।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल by Google

बता दें कि, पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है। जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दरअसल, कुंड मळा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए एक पुल बनाया गया था। यह पुल काफी पुराना था। रविवार को यहां सैलानियों की बड़ी भीड़ थी। उसी समय अचानक दोपहर बाद पुल गिर गया। फिलहाल कितने लोग डूबे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए बचाव कार्य जारी हैं. 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल by Google

बताते चलें कि, पुणे में इंद्रायणी नदी पर जो मुख्य पुल था, वह लगभग 40–50 वर्ष पहले यानि 1960–70 के दशक में बनाया गया था। समय के साथ, इसकी हालत ख़राब हो गई और दिसंबर 2019 में इसका एक हिस्सा ढह गया। इसके बाद उस पुल के नवीनीकरण और चौलांन (widening) का कार्य महाराष्ट्र पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट PWD ने शुरू किया । यह कार्य 2024 के मध्य तक जारी था, जब एक हिस्से से संबंधित एक अस्थायी पुल में काम के दौरान एक महिला बह गई थी ।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Rows of red LPG gas cylinders labeled 5 kg on warehouse shelves in storage racks.
राष्ट्रीय

5 किलो LPG सिलेंडर पर बढ़ी महंगाई, क्या गरीबों के साथ हो रहा अन्याय?

भारत में रसोई गैस केवल एक ईंधन नहीं बल्कि करोड़ों परिवारों की...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...