Home राष्ट्रीय हरियाणा: हिमानी के परिजनों को नहीं पची हत्यारोपी सचिन की कहानी, कहा- उसकी हैसियत नहीं थी कि…
राष्ट्रीय

हरियाणा: हिमानी के परिजनों को नहीं पची हत्यारोपी सचिन की कहानी, कहा- उसकी हैसियत नहीं थी कि…

Share
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

हरियाणा के रोहतक जिले के विजय नगर निवासी 23 साल की कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हिमानी के दोस्त हत्यारोपी सचिन ने बताया कि, रुपये के लेनदेन के कारण उसने गुस्से में आकर हत्या की।

इधर, हिमानी का परिवार पुलिस और हत्यारोपी की इस कहानी पर विश्वास करने को तैयार नहीं था। क्योंकि, जिस दोस्त पर हत्या का आरोप लगा है, उसके खुद के हालात अच्छे नहीं थे और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाकर गुजारा करता था। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता होने के चलते हिमानी की शहर के करोड़पति लोगों से अच्छी जान-पहचान थी।

हिमानी के परिजनों का शक है कि, सचिन को इस घटना में केवल मोहरे के रूप में प्रयोग किया गया है। हिमानी की मां सविता ने बताया कि पुलिस ने हत्या की जिस तरह कहानी बयां की है, वह उनके गले से नहीं उतर रही है। सचिन उनकी बेटी का केवल जान पहचान का हो सकता है। ऐसे में सचिन की कोई हैसियत नहीं है और वह खुद मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाकर परिवार का लालन-पालन कर रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की 28 फरवरी को हत्या करके सचिन शव सांपला में फेंकने के बाद रात करीब 1 बजे अपने घर के लिए रवाना हुआ था। रात में घर पर रुकने के बाद वह एक मार्च की सुबह एक बार फिर सांपला बस स्टैंड पर शव देखने पहुंचा। करीब आधा घंटे तक वहां पर पुलिस और भीड़ को देखने के बाद हत्यारोपी बस में सवार होकर दिल्ली भाग गया था। इधर, दिल्ली एसटीएफ उसके मोबाइल की लोकेशन से उस तक पहुंच चुकी थी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...