Home उत्तर प्रदेश यूपी समेत हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर, दिल्ली में पहली बार अधिकतम तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार…
उत्तर प्रदेश

यूपी समेत हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर, दिल्ली में पहली बार अधिकतम तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार…

Share
गर्मी का कहर
गर्मी का कहर
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

अप्रैल का महीना शुरु होते ही गर्मी का कहर जारी हो गया है। इस भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश ही नहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के अलावा पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश में भी लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

दिल्ली में यलो अलर्ट

एक तरफ जहां दिल्ली में यलो अलर्ट के बीच सोमवार को दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनो में लू का सितम जारी रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। लगभग 8 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इन तेज हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी है। आलम ये है कि, दिल्ली में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है।

यूपी के झांसी और हमीरपुर सबसे गर्म रहे

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। यूपी के झांसी और हमीरपुर सबसे गर्म रहे, जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, चुर्क (सोनभद्र), प्रयागराज, बांदा, सुलतानपुर, फुरसतगंज (अमेठी), आगरा और अलीगढ़ में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जबकि, लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

गर्मी पड़ने की वजह जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग

हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार और बुधवार को कई जिलों में लू चलेगी। जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जो गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को धर्मशाला, भुंतर व सुंदरनगर में लू चली। धर्मशाला में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, अप्रैल में ही इस साल इतनी अधिक गर्मी पड़ने की वजह जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग का असर तो है ही, Western Disturbance का अभाव भी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles